फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The health officer responded to the chairperson's letter

चेयरपर्सन के पत्र का स्वास्थ्य अधिकारी ने दिया जवाब

Sat, 26 Feb 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
The health officer responded to the chairperson's letter
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बृजेंद्र सिंह ने सीएमओ को पत्र लिखकर चेयरपर्सन के आरोपों का खंडन किया है। यह भी कहा है कि चेयरपर्सन का पत्र गैर कानूनी है।
विज्ञापन

सीएमओ को लिखे पत्र में डॉ. बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पद मुक्त करना, निलंबन की संस्तुति जैसे शब्द लिखने का अधिकार चेयरपर्सन को नहीं है। शहर की खराब सफाई व्यवस्था को लेकर कथन मेरे द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायतों के कारण लिखा गया। अपने पत्र नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर पालिका एक्ट में मिले अधिकारों का जिक्र भी किया। चेयरपर्सन को पदमुक्त करने, स्थानांतरण की कोई शक्ति नहीं दी गई है। यह आरोप भी लगाया कि एक साजिश के तहत मेरा घेराव कराया गया। कार्यालय कक्ष का ताला लगाकर चाबी अपने पास मंगा ली है। चेयरपर्सन निकाय को अपनी प्राइवेट संपत्ति के रूप में प्रयोग कर रही है। मुख्य सफाई निरीक्षक मुझे रिपोर्ट न कर सीधे अध्यक्ष को रिपोर्ट करते हैं। अपने पत्र में डॉ बृजेंद्र ने अब से पहले नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ अतुल कुमार के मारपीट के प्रकरण के बारे में भी लिखा है। यह भी लिखा कि मामले में चेयरपर्सन का ही एक सभासद जेल में रहा है। अपने पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सिचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजी है। इसी के साथ महानिदेशक चिकित्सा, कमिश्नर, डीएम को भी प्रतिलिपि भेजी गई।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ दी तहरीर
- महिला कर्मियों के साथ अश्लील हरकत का आरोप
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री अरविंद उर्फ सोनू मचल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। उन पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। नगरपालिका में अपने कार्यालय में बुलाकर महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील बाते और हरकते करते हैं। 21 जनवरी को अपने कार्यालय में कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन महिला सफाई कर्मचारियों के नाम भी दिए जिनके साथ घटना हुई। पत्र की प्रतिलिपि डीएम, एसएसपी, ईओ को भी भेजी गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि झूठे आरोप चल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed