{"_id":"62702dc0168b265f6b2ea099","slug":"the-happiness-of-eid-spread-as-soon-as-the-moon-appeared-muzaffarnagar-news-mrt58700725","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार होते ही छा गई ईद की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार होते ही छा गई ईद की खुशियां
विज्ञापन
नगर में रात्रि में ईद के चांद का दीदार करते बच्चे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रमजान माह के आखिरी रोजे की देर शाम चांद का दीदार होते ही ईद की खुशियां छा गई। अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शहर काजी तनवीर आलम ने बताया कि मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। जिले में 149 ईदगाह और 1187 मस्जिदों में ईद की नमाज होगी।
चांद देखने के लिए शाम छह बजे के बाद से ही अकीदतमंद अपनी छतों पर पहुुंच गए थे। करीब सवा सात बजे चांद का दीदार हुआ तो एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की मुबारकबाद दी गई। सोशल मीडिया पर चांद दिखाई देने के संदेश भेजे गए। एक-दूसरे को कॉल कर बधाई दी। शहर काजी ने बताया कि मस्जिदों में अकीदतमंदों को ईद का त्योहार मंगलवार को मनाए जाने की जानकारी दी गई। उधर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने शहर के शामली रोड स्थित ईदगाह पर पहुंचकर भ्रमण किया। मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर जानकारी ली।
चांद रात में खरीदारी से सड़कों पर लगा जाम
ईद का चांद दिखाई देने के बाद से शहर के बाजारों में भीड़ लग गई। शहर के भगत सिंह रोड के मीना बाजार, झांसी रानी रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक पर जाम की स्थिति बन गई। खरीदारी के लिए देर रात तक लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन
एडीजे पहुंचे, ईद पर परखी सुरक्षा व्यवस्था
एडीजी राजीव सभरवाल शहर में पहुंचे। उन्होंने एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह के साथ शिव चौक, फक्करशाह चौक, मीनाक्षी चौक और कई मुस्लिम इलाकों में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। बाद में पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। खालापार में फक्करशाह चौक पर सुरक्षा व्यवस्था परखी। एडीजी ने कहा कि पुलिस अधिकारी समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंचे।
सड़कों पर नहीं होगी नमाज, तैनात रहेंगे वालंटियर
व्यवस्था बनाने के लिए हर मस्जिद व ईदगाह के पास पुलिस के साथ वालंटियर मौजूूद रहेंगे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार को धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर अपील कर कहा कि सभी लोग मस्जिद, ईदगाह व मदरसे के अंदर नमाज अदा करें।