फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The groom returned 11 lakhs received in dowry, got married for one rupee

Muzaffarnagar News: दूल्हे ने लौटाए दहेज में मिले 11 लाख, मात्र एक रुपये में रचाई शादी

Sat, 03 Dec 2022 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2022 04:30 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक शादी के दौरान दूल्हे ने दहेज के 11 लाख रुपए लड़की पक्ष को वापस लौटा दिए और बिना दहेज के शादी की। दूल्हे के फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है।

विज्ञापन
The groom returned 11 lakhs received in dowry, got married for one rupee
दहेज में मिली नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लौटा दिए - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादियों में हर साल फिजलूखर्ची और दहेज लेने-देने का सिलसिला बढ़ रहा है। ऐसे माहौल में समाज को आइना दिखाते हुए दूल्हे सौरभ चौहान ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये और आभूषण लौटाकर नई मिसाल पेश की। एक रुपये में शादी रचाई तो घरातियों और बरातियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सबने दूल्हे की सराहना की।

विज्ञापन


मूल रूप से नंगला पिथौरा निवासी और वर्तमान में शहर के रामपुरी में रहने वाले विजय सिंह का बेटा सौरभ चौहान लेखपाल है। सौरभ की शादी तितावी क्षेत्र के लखान गांव की बेटी प्रिंसी के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को बरात गांव में पहुंची। घरातियों ने बरातियों की खूब खातिरदारी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: पढ़ने के लिए मुस्लिमों का मन, भाजपा ने शुरू किए जतन
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की रस्में शुरू हुई तो दुल्हन पक्ष ने दहेज में 11 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर अपनी मर्जी से भेंट किए। दूल्हे सौरभ चौहान ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में आगे बढ़कर दहेज में मिली नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लौटा दिए। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक रुपये की शादी करेंगे। दूल्हे की सार्थक पहल की शादी समारोह में मौजूद हर व्यक्ति ने प्रशंसा की।

सौरभ चौहान ने हमें गौरव से भर दिया
दुल्हन के ताऊ डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि दूल्हे ने समाज को नई दिशा देने का काम किया है। बिना कोई दहेज के लिए एक रुपये में शादी की। जो लोग शादियों में फिजूलखर्ची करते हैं, उन्हें भी सौरभ से प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रिंसी ने की है मेडिकल की पढ़ाई
लखान गांव की बेटी प्रिंसी ने मेडिकल की पढ़ाई की है। प्रिंसी के पिता सुनील फौजी क्षेत्र के गणमान्य लोगों में शामिल है। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह बैंक में कार्य करते हैं।

दूल्हे ने समाज के सामने बनाई मिसाल
सोंहजनी जाटान निवासी अमरपाल ने बताया कि वे शादी समारोह में गए थे। दूल्हे सौरभ चौहान ने दहेज की रकम लौटाकर समाज के सामने मिसाल पेश की है। यह बेहद सराहनीय पहल है।

सर्वसमाज के लिए प्रेरणा है यह कदम
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि सर्वसमाज के लिए दूल्हे पक्ष का यह कदम प्रेरणा है। शादी विवाह में फिजूलखर्ची पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed