फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The girl got converted by trapping her in a love trap, the accused arrested

युवती को प्रेम जाल फंसाकर कराया धर्मांतरण, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jun 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The girl got converted by trapping her in a love trap, the accused arrested
युवती को प्रेम जाल में फंसाकर कराया धर्मांतरण, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। हमीरपुर की दो महिलाओं का अपहरण कर धर्मांतरण कराकर निकाह करने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को एक सिख युवती का धर्मांतरण कराकर निकाह किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कस्बा निवासी सिख युवती ने तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पूर्व उसकी दोस्ती नई आबादी निवासी उस्मान से हुई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए और उसकी बैंक एफडी के तीन लाख रुपये धोखे से ले लिए। इसके बाद फिर से कुछ दिन बाद उससे दो लाख रुपये बतौर उधार ले लिए, जिन्हें आज तक नहीं लौटाया गया। पीड़िता के अनुसार, गत 19 मई को उस्मान पीड़िता को बाइक पर बैठाकर मुजफ्फरनगर ले गय, जहां उसकी जन्नत पुत्री इकबाल के नाम से फर्जी आईडी बनवाई गई। इसके बाद आरोपी ने उस आईडी के आधार पर युवती से निकाह कर लिया और अपने घर ले गया। पीड़िता के अनुसार, निकाह के एक माह बाद ही उस्मान ने 21 जून को फिर से भूड़ निवासी एक मुस्लिम युवती से दूसरा निकाह कर लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी व उसके भाई नदीम ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ खतौली राकेश सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी उस्मान व नदीम के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी के साथ ही धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। नदीम की तलाश में भी टीम का गठन किया गया है। हाल ही में हमीरपुर की दो युवतियों का धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह कराए जाने का मामला सामने आया था।पुलिस युवतियों को बरामद कर हमीरपुर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed