{"_id":"61ddc66158be481d2d24b332","slug":"the-game-of-defection-will-go-on-if-tickets-are-not-available-muzaffarnagar-news-mrt5730628190","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट नहीं मिलने पर चलेगा दल-बदल का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट नहीं मिलने पर चलेगा दल-बदल का खेल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नामांकन की तिथियां नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में दल-बदल का खेल शुरू होने की संभावना है। टिकट नहीं मिलने से असंतुष्ट होकर जिले के कई दावेदार दल बदल सकते हैं। पुरकाजी, बुढ़ाना और चरथावल विधानसभा से टिकट के दावेदार सीट और पार्टी दोनों बदल सकते हैं।
चुनाव के एलान के साथ ही टिकटों को लेकर मारामारी मची हुई है। सीट और समीकरण देखकर नेता अपना-अपना दांव चल रहे हैं। नेतृत्व के लिए नेताओं को संतुष्ट करना चुनौती भरा हो गया है। कई सीटों पर एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति बन गई है। ऐसे में टिकटों की घोषणा के साथ ही दल-बदल का खेल शुरू होने की संभावना है। जातियों का समीकरण साध रहे राजनीतिक दल मुश्किल में फंसे हुए हैं। बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी और मीरापुर से टिकट के दावेदार सीट और पाला दोनों बदलने के मूड में दिख रहे हैं।
2021 में भी बदले थे पाले
चुनाव की तैयारियों में जुटे नेताओं ने 2021 के आखिर में भी पाले बदले थे। इनमें पूर्व सांसद कादिर राना और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक शामिल रहे।
गठबंधन में बदलेंगे टोपियां
सपा-रालोद गठबंधन में सिंबल और प्रत्याशियों का फेरबदल होगा। कई सपा नेता रालोद की टोपी पहनकर चुनाव मैदान में जोर आजमाइश करते हुए नजर आएंगे।