फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The fraudster who was blowing money from online accounts was caught

ऑनलाइन खातों से रुपये उड़ाने वाला शातिर दबोचा

Wed, 26 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The fraudster who was blowing money from online accounts was caught
ऑनलाइन खातों से रुपये उड़ाने वाले जालसाज को दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोगों के ऑनलाइन ई-सिम निकलवाकर उनके माध्यम से संबंधित व्यक्ति के बैंक खातों से ट्रांजेक्शन करने वाले गिरोह के सदस्य को साइबर सेल टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

नई मंडी कोतवाली में कुछ समय पूर्व बैंक खाते से ऑनलाइन 1.91 लाख रुपये निकालने का मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। साइबर सेल की टीम ने बुधवार को पंजाब के जनपद रूपनगर के मुरेंडा निवासी गुरुदेव पुत्र हरवंश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 27 हजार रुपये, एक कंप्यूटर सीपीयू, चार मोबाइल, कई बैंकों से जारी किए गए एटीएम कार्ड, रजिस्टर व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन लोगों के डुप्लीकेट ई-सिम निकलवा लेता था। इसके बाद उक्त सिम नंबर से जुड़े संबंधित व्यक्ति के बैंक खातों की डिटेल निकालकर उसके माध्यम से बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर रुपये निकाल लिए जाते थे। बैंक खातों से धोखाधड़ी कर निकाले गए इन रुपयों का इस्तेमाल बिहार व झारखंड प्रांत में मौजूद अन्य सदस्यों के माध्यम से ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने के साथ ही अन्य ऑनलाइन कामों में किया जाता था। इसके चलते रुपये निकाले जाने की सभी घटनाओं की लोकेशन बिहार व झारखंड की ही आती थी। वहीं, गुरुदेव बिल जमा कराने वाले संबंधित उपभोक्ताओं से नकद रुपये प्राप्त कर लेता था। बाद में उक्त रुपये बिहार व झारखंड में मौजूद अन्य साथियों के साथ मिलकर बांट लिए जाते थे। आरोपी गिरोह अब तक करीब एक करोड़ रुपये की ट्रांजक्शन लोगों के बैंक खातों से कर चुका है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed