फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The first phase of polling today

पहले चरण का मतदान आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Fri, 09 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The first phase of polling today
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव के पहले चरण में 11 जिला पंचायत सदस्यों और 262 बीडीसी की हार-जीत का फैसला शुक्रवार को मतपेटियों में बंद हो जाएगा। जिले के सदर और पुरकाजी ब्लाक में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


तीन लाख 59 हजार 654 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। देर रात सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव प्रेक्षक मुकेश मेश्राम ने चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

 
जिला पंचायत एवं बीडीसी सदस्य पदों पर पहले चरण का चुनाव आज होगा। प्रथम चरण में विकास खंड सदर और पुरकाजी में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। जिला पंचायत के 11 वार्डों और बीडीसी के 262 सदस्यों के पदों पर चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी के चुनाव को लेकर भी संघर्ष है, क्योंकि सदर और पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पदों पर कई दावेदार हैं। कुल 245 मतदान केंद्रों में सदर में 411 और पुरकाजी में 191 बूथों पर देर रात तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन और मतदान अधिकारी हैं।

पहले चरण में मतदाता सूची में तीन लाख 59 हजार 654 मतदाता हैं। छह मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 11 को अतिसंवेदनशील माना गया है। डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने बताया कि मतदान के समय सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों में अतिरिक्त फोर्स मौजूद रहेगा। सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया जाएगा। सदर और पुरकाजी ब्लाक में सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों ब्लाक के सड़क मार्गों पर पुलिस पिकेट रहेगी।

चुनाव प्रेक्षक मुकेश मेश्राम ने कई गांवों का दौरा कर चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिला पंचायत में वार्ड चार, दो, सात और वार्ड आठ पर प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। वार्ड चार में पुरकाजी विधायक अनिल कुमार की पत्नी वीरमति उर्फ बीना, पूर्व मंत्री उमा किरण,

भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूषण सिंह की पत्नी आदि के बीच कांटे का संघर्ष है। वार्ड दो में प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक कुमार की पत्नी डॉ पुष्पलता पर सियासी निगाहें टिकी हैं। वार्ड आठ में सपा नेता अब्दुल्ला राना, कामरान, जोगेंद्र सैनी के बीच हार-जीत की लड़ाई है।

जीआईसी में रही गहमागहमी

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर सुबह से ही चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों का पहुंचना शुरू हो गया था। अलग-अलग पोलिंग पार्टियां तीन बजे तक रवाना कर दी गईं। बड़ी संख्या में प्राइवेट वाहनों को चुनाव के लिए जुटाया गया है। चुनाव में ड्यूटी कटवाने को लेकर भी गहमागहमी रही।

रिजर्व मतदान कर्मियों में से कई को अंतिम समय पर पोलिंग पार्टियों के साथ भेजा गया। महिला मतदान कर्मचारियों की संख्या भी काफी रही। शिक्षिकाएं अपने बच्चों के साथ मतदान केंद्रों की ओर रवाना होती देखी गईं।

पैरामिलेट्री फोर्स भी रहेगी तैनात

मुजफ्फरनगर। प्रथम चरण के मतदान के लिए अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर बीएसएफ की एक कंपनी तैनात रहेगी। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सदर और पुरकाजी ब्लाक में कानून व्यवस्था के लिए संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


फर्जी वोट डालते पकड़े जाने पर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पूरे जिले से अधिकत्तर फोर्स को दोनों ब्लाकों में तैनात किया गया है। पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों को भी चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है। ऐतियातन शासन से एक कंपनी बीएसएफ भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed