मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राजमार्ग के निर्माण के दौरान रास्ता बघरा बाईपास से करने के विरोध में किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि ऐसा हुआ तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।
भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने बघरा बाईपास का विरोध किया। किसानों ने एडीएम वित्त आलोक कुमार को ज्ञापन देने के साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि हाइवे बघरा के अंदर से नहीं गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दीपक सोम ने कहा हाइवे के बाहर से जाने से बघरा के दुकानदारों का रोजगार ठप्प हो जाएगा। बाईपास से खेती की सैकड़ों बीघा जमीन का भी नुकसान होगा। इस अवसर पर उनके साथ सतेंद्र, फिरोज, राजू, बबली शर्मा, रामपाल आदि मौजूद रहे।