फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The farmers of Muzaffarnagar returned from Delhi at night

दिल्ली में बवाल होने पर रात में ही लौट आए किसान

Thu, 28 Jan 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
The farmers of Muzaffarnagar returned from Delhi at night
दिल्ली में बवाल होने पर रात में ही लौट आए किसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए बवाल और हिंसा के बाद जिले के किसान और भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार रात को ही लौट आए। अब दिल्ली में मुकदमे दर्ज होने पर कुछ लोग अपने को बचाने में लगे हैं। दिल्ली से लौटे अधिकांश ने तो अपने को भूमिगत ही कर लिया है।
खतौली से भी काफी किसान दिल्ली की ट्रैक्टर रैली में शामिल होने गए थे। वहां पर हिंसा होने पर वे रात में ही घर लौट आए। अब ये किसान और भाकियू कार्यकर्ता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कुछ भाकियू कार्यकर्ताओं का तो यहां तक कहना है कि वह 25 जनवरी की रात ही लौट आए थे। कुछ ने कहा कि वे पुलिस के रोके जाने पर शाम को ही वापस आ गए थे।
विज्ञापन

पुरकाजी के लोकदल प्रदेश सचिव धर्मेंद्र राठी का कहना है कि जो भी दिल्ली में हुआ सब पुलिस की लापरवाही से हुआ। पुलिस ने किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए पहले तो किसानों को ढील दी और बाद में उन्हीं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। उन्होंने लाल किले पर झंडा फहराने की निंदा की। कहा कि लाल किले पर झंडा फहराना पुलिस की घोर लापरवाही है। भाकियू के मंडल महासचिव नवीन राठी ने कहा कि लाल किले पर दूसरा झंडा फहराने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मंसूरपुर में गाजीपुर बॉर्डर से लौटे भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव अहसान त्यागी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार द्वारा गाजीपुर बॉर्डर गए थे। गाजीपुर बॉर्डर पर कुछ रास्ते ट्रैक्टर रैली के लिए खुले हुए थे। कुछ रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed