फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The family said, the accused should be hanged

परिजन बोले-आरोपियों को हो फांसी की सजा

Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
The family said, the accused should be hanged
परिजन बोले, आरोपियों को हो फांसी की सजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर के एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले को लेकर परिजन आहत हैं। उनमें बेहद गुस्सा हैं। गुस्साए परिजनों का कहना हैं कि उनकी मासूम बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पिछले कई सालों से चलाए जा रहे स्कूल में कक्षा तीन की नौ वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने दुष्कर्म किया। इस अपराध में एक बुजुर्ग शिक्षक व एक शिक्षिका पर भी मदद करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी व दूसरे मददगार शिक्षक उदयपाल को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया हैं, लेकिन परिजनों में बेहद आक्रोश है। उनका कहना हैं कि पुलिस ने आरोपियों को जेल भिजवा दिया है, लेकिन उनकी बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। छात्रा के पिता का कहना था कि वह आरोपी को फांसी की सजा तक पहुंचाने के लिए मजबूत पैरवी करेंगे।
विज्ञापन

उपचार कराकर 24 घंटे बाद घर लौटी बालिका
दुष्कर्म का यह मामला बृहस्पतिवार सुबह उजागर हुआ था। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने पीड़ित छात्रा को तुरंत ही मेडिकल के लिए भिजवा दिया था। दोपहर में डाक्टरों ने मेडिकल में आनाकानी की थी तब पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों के आदेश पर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। उसे लंबा उपचार दिया गया। शुक्रवार सुबह चौबीस घंटे बाद उपचार कराकर परिजन बेटी को घर लेकर पहुंचे हैं। छात्रा अभी भी गुमसुम है। पुलिस का कहना हैं कि छात्रा की कई मेडिकल रिपोर्ट बनवाई हैं। ताकि आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई के लिए पर्याप्त साक्ष्य हों और उन्हें सजा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल पर लगा ताला
बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा होने के बाद दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद से स्कूल पर ताला लगा है। शहर कोतवाली के अपराध निरीक्षक संजय सिंह शुक्रवार को स्कूल पर पहुंच कर नक्शा बनाया। नगर शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी ने बृहस्पतिवार शाम को स्कूल पहुंच कर जांच की। आसपास के लोगों से बातचीत भी की। दुष्कर्म का आरोप 72 वर्षीय बुुजुर्ग पर है, इसलिए मामला चर्चाओं में बना है। क्षेत्र में रहने वाले स्तब्ध हैं कि बुजुर्ग व्यक्ति ने इतनी बड़ी घटना कर दी है। छात्रा के पिता ने बताया कि पुलिस व मजिस्ट्रेट ने घटना के बारे में उनके व उनकी बेटी के बयान लिए थे। उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी है। आसपास में रहने वाले इसी स्कूल में पढ़ने वाले मासूम छात्र डरे हुए हैं।

दुष्कर्म के मुख्य आरोपी व एक मददगार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। वहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस की जांच अभी चल रही है - कुलदीप सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed