{"_id":"609ec0878ebc3e8dae1584a5","slug":"the-family-of-25-members-lives-together-in-the-purbalayan-khatauli-news-mrt5383536105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरबालियान में 25 सदस्यों का परिवार रहता है एक साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरबालियान में 25 सदस्यों का परिवार रहता है एक साथ
विज्ञापन

मंसूरपुर। आधुनिक समय में जहां संयुक्त परिवार प्रणाली लगभग समाप्ति की ओर है, लोग एकाकी परिवार को महत्व दे रहे हैं। वहीं कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो अभी भी संयुक्त परिवार का हिस्सा हैं। ऐसा ही एक परिवार पुरबालियान निवासी चंद्रपाल का है। जिसमें 25 सदस्य एक साथ मिलजुल कर कार्य करते हैं तथा एक चूल्हे पर सभी का खाना बनता है।
गांव पुरबालियान निवासी चंद्रपाल और उनकी पत्नी ओमवती के पांच पुत्र इसम पाल, विष्णु, कृष्ण पाल उर्फ काला, अर्जुन और अनुज हैं। चार पुत्रों की शादी हो चुकी है। एक पुत्र अनुज अभी अविवाहित है। चंद्रपाल के परिवार में आठ पौत्र तथा छह पौत्री हैं। चंद्रपाल तथा उनके पांचों बेटे मिलकर नेशनल हाईवे पर जड़ौदा के पास एक भोजनालय चलाते हैं। घर पर सभी पुत्रवधू मिलजुल कर घरेलू कार्य करती हैं। पूरे परिवार का एक चूल्हे पर खाना बनता है। चंद्रपाल का कहना है कि उनका संयुक्त परिवार एक खुशहाल परिवार है। आज तक परिवार में किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ।