{"_id":"5db48ff78ebc3e93a7700cfd","slug":"the-extortion-sought-at-the-behest-of-a-jailed-miscreant-khatauli-news-mrt4506325166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद बदमाश के इशारे पर मांगी गई रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद बदमाश के इशारे पर मांगी गई रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद बदमाश के इशारे पर मांगी गई रंगदारी
मोरना/ककरौली (मुजफ्फरनगर)। ककरौली के गांव ढांसरी निवासी ग्रामीण को धमकी भरा पत्र देकर दो लाख रुपयों की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रंगदारी में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया है।
गांव ढासरी निवासी लोकेश पुत्र कृपाल को पांच दिन पूर्व धमकी भरा पत्र देकर बदमाशों द्वारा दो लाख की रंगदारी मांगी गई थी। बदमाशों की धमकी से ग्रामीण व उसका परिवार पूरी तरह से भयभीत था। पीड़ित ने ककरौली थाना प्रभारी से मिलकर बताया की पांच दिन पूर्व दो बदमाश बाइक पर आए और उसको दो लाख की रंगदारी देने की धमकी भरा पत्र देकर चले गए। शनिवार की सुबह जब लोकेश अपने घर पर था, तभी वे दोनों बदमाश फिर से उसके पास आए और दो लाख की रंगदारी मांगने लगे। लोकेश ने उन्हें रुपये देने के बहाने से अपने मकान में ले जाकर बंद कर दिया। दोनों बदमाशों ने मकान में बंद करके लोकेश ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिए। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम नीरज पुत्र धीर सिंह व गौरव पुत्र नरेश निवासी ककराला, थाना भोपा बताए हैं। पीड़ित लोकेश ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने बताया था कि जेल में बंद बदमाश आबाद निवासी गांव जटवाड़ा ने उनको रंगदारी लेने के लिए भेजा है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध रंगदारी का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।