फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'The evils spread in the society is a curse'

‘समाज में फैली कुरीतियां एक अभिशाप’

Sun, 27 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
'The evils spread in the society is a curse'
चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर में भाग लेते शिविरार्थी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/छपार। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन मलिन बस्तियों में जागरूकता का अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं को जूडो खेल के बारे में बताया गया। कल्याणपुरी तथा अवध विहार में जाकर स्वयंसेवकों ने लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने का काम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारियों अभिषेक सिंह, डॉ आईडी शर्मा, जॉनी कुमार के नेतृत्व में आंशिक श्रमदान किया। दिन के दूसरे बौद्धिक सत्र में विशेष व्याख्यान के लिए सेल्फ डिफेंस की वर्तमान परिवेश में आवश्यकता को ध्यान में रखा गया। स्किल उन्नयन के लिए जूडो ट्रेनर मास्टर नीरज ने कैंप में अपनी टीम के साथ विभिन्न करतब का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संचालन डॉ. जॉनी कुमार ने किया। दूसरे वक्ता के रूप में शिविर में कॉलेज के सहआचार्य डॉ. एके सिंह ने सभी को परिस्थिति व परिवेश के अनुसार आचरण करके जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खोजने को प्रेरित किया। मौके पर शिवम, अक्षय, शुभालक्ष्मी, अंकुश कुमार, राजीव, आकाश ,पारुल, सोनू, खुशबू, काजल शर्मा, तान्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छपार के वीतराग स्वामी कल्याणदेव पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के ही सामाजिक कार्य भी करने चाहिए, जिससे कुरीतियों को दूर किया जा सके। गांव बरला के पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी पारुल मित्तल ने कहा कि समाज में फैैैलीं कुरीतियां एक अभिशाप है। प्रवक्ता प्रियंका त्यागी, नागेंद्र शर्मा, प्रभात त्यागी, मीनू आदि ने भी विचार रखे। मौके पर मोहम्मद फैज त्यागी, भारती, पिंकी, शुभम, वंशिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed