{"_id":"68af581779ae738e8f058185","slug":"the-era-of-dewy-makeup-has-arrived-layers-of-makeup-will-no-longer-be-visible-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-152944-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ड्यूई मेकअप का आया जमाना, नहीं दिखेगी अब मेकअप की परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ड्यूई मेकअप का आया जमाना, नहीं दिखेगी अब मेकअप की परत
Thu, 28 Aug 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी स्थित पार्लर में ब्यूटी एक्सपर्ट से ड्यूई मेकअप कराती हुई युवती स्रोत संवाद
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर अक्सर महिलाओं के मेकअप की तुलना पुटटी के लेप से की जानी वाली वीडियो भले ही हंसी मजाक के लिए स्क्रॉल हो रही हो लेकिन मेकअप के साथ नो मेकअप जैसा चेहरा दिखाने के लिए अब ड्यूई मेकअप का जमाना आ गया है। शहर के पार्लर और सौंदर्य प्रसाधनों ने इसकी तैयारी कर ली है।
आने वाले शादी के सीजन में दुल्हन से लेकर सहेलियों के चेहरों की चमक दोगुना तो होगी लेकिन मेकअप की परत नहीं दिखाई देगी। यह कमाल ब्यूटी एक्सपर्ट की कलाकारी ओर नए मेकअप ट्रेंड ड्यूई का है।
फिल्मी अभिनेत्रियों के शीशे की तरह चमकते चेहरे का राज अब शहर की युवतियां भी अपनाने में लगी हैं। ड्यूई मेकअप चेहरे को चमकदार और हाइड्रेटेड त्वचा दिखाने वाला लुक है। इसमें त्वचा को नमी प्रदान करने वाले उत्पादों का उपयोग किया जाता है। यह चमक पैदा करते हैं। इसके विपरीत एचडी मेकअप एक विशेष प्रकार का हाई-डेफिनिशन मेकअप है जो कैमरे के लिए बनाया जाता है।
विज्ञापन
ब्यूटी एक्सपर्ट अभिलाषा कपूर ने बताया कि मेकअप ट्रेंड हर तीसरे महीने में बदलते हैं। इसका कारण बदलाव के साथ मौसम भी है। शादियों का सीजन आने के साथ ही रिंग सेरेमनी, मांग भराई, रोका जैसे फंक्शन चल रहे हैं।
इस दौरान सभी की डिमांड में न दिखने वाला मेकअप है। अब लड़कियां भी भारी भरकम मेकअप की जगह लाइट मेकअप चाहती हैं। ऐसे में ब्यूटी एक्सपर्ट के लिए चुनौती बनती है कि चेहरे के दाग धब्बों के साथ रंग रूप को निखारने के लिए कौन से विकल्प का प्रयोग किया जाए। यह इन उद्देश्यों को पूरा करता है।