फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The efforts of the entrepreneurs to appreciate the government's efforts

उद्यमियों ने की सरकार के प्रयास की सराहना, ग्राउंड सेरेमनी का देखा लाइव

Mon, 30 Jul 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
The efforts of the entrepreneurs to appreciate the government's efforts
जिला उद्योग बंधू की बैठक में विचार रखते सांसद संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जिले में उद्योग के अनुकूल माहौल बन गया है। जनपद में अब कोई किसी अपराधी को संरक्षण नहीं दे रहा है। देश के अन्य प्रदेशों में उद्यम लगाने वाले उद्यमी भी जिले में लौट रहे हैं। उद्योगों के बढ़ने से जिले में रोजगार के अवसर बढे़ंगे।  
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ  मुजफ्फरनगर कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित उद्योग बंधु की बैठक और लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लाइव टेलिकास्ट के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का भाषण सुना गया। दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद बालियान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से सुरक्षा का माहौल बना है। देश और दुनिया के उद्यमी यहां निवेश करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


हमारे जिले में भी लगातार निवेश बढ़ रहा है। दूसरे प्रदेशों में अपने उद्यम लगाने वाले जनपद के उद्यमी अब लौट रहे हैं। अब जिले में कोई नेता अपराधियों को संरक्षण नहीं देता है। उन्होंने उद्यमियों ने नदियों के विकास को लेकर चलाये जा रहे कार्यक्रम में सहयोग की अपील की है। डीएम राजीव शर्मा ने उद्यमियों को मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर देने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि उद्यमियों को जिले में पूरी सुरक्षा दी जा रही है। किसी भी उद्यमी की कोई शिकायत हो तो वह सीधे उनसे मिल सकता है। उद्यमियों को धमकी देने वाले अब जिले में नहीं रहेंगे। माफियाओं का अंत किया जा रहा है। उद्यमियों ने इस अवसर पर विधायक प्रमोद ऊंटवाल, विजय कश्यप, विक्रम सैनी उमेश मलिक, कपिलदेव अग्रवाल का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य, उद्यमी भीमसेन कंसल, राजकुमार नरुला, नीलकमल पुरी, मोहन बंसल, अंकुर गर्ग, मनीष अग्रवाल, अरुण खोसला, विपुल भटनागर, अशोक अग्रवाल, सतीश गोयल, सोम प्रकाश, राजशाह, दीपक मित्तल, पंकज गोयल, केएल अग्रवाल, सीडीओ अर्चना वर्मा, एसपी सिटी ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।  

बताओ डीएम साहब हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा 
उद्योग बंधु की बैठक के बाद भाजपा सांसद डॉ. संजीव बालियान और भाजपा विधायकों ने डीएम राजीव शर्मा से कांवड़ मार्ग पर अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। सवाल किया कि डीएम साहब बताओ कांवड़ मार्ग पर कोई हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। मौन डीएम कोई उत्तर नहीं दे पाए।  

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों का आगमन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में राजस्थान के कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मगर कांवड़ मार्ग के हालात अभी भी खराब है। बझेड़ी अंडर पास के हालात तो इतने खराब हैं कि प्रशासन खुद असमंजस में है कि वह क्या करें। अंडर पास बनकर तैयार नहीं हुआ है।

रेलवे का फाटक हट चुका है, ऐसे में हादसों को रोकना किसी चुनौती से कम नहीं है। कांवड़ मार्ग की अव्यवस्थाओं पर भाजपा नेताओं ने डीएम को घेर लिया। कार्यों में लापरवाही के लिए सीधे उन्हें जिम्मेदार ठहराया। सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि वह खुद बताये कि बझेड़ी अंडरपास को उनके पास क्या हल है।

विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जो काम बीस दिन पहले पूरे हो जाने चाहिए थे, उन्हें कांवड़ यात्रा शुरू होने पर किया जा रहा है। कांवड़ मार्ग पर सिसौना से लेकर गुप्ता रिसोर्ट तक न तो सड़कों के गड्ढे भरे गए हैं और न ही सफाई की व्यवस्था है। प्रमोद ऊंटवाल ने पुरकाजी क्षेत्र में कांवड़ मार्ग की बदहाली पर सवाल किया।


खतौली विधायक विक्रम सैनी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक और चरथावल विधायक विजय कश्यप ने कांवड़ मार्ग पर शिव भक्तों को सुविधाएं देने की बात कही। बाद में यह निर्णय हुआ कि जन प्रतिनिधियों के साथ अफसर मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखेंगे। बझेड़ी अंडर पास की समस्या का निदान खोजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed