{"_id":"5f21c1a08ebc3e63dd0c033c","slug":"the-district-set-a-record-in-the-entire-state-of-sugarcane-production-muzaffarnagar-news-mrt4937096159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के उत्पादन में जिले ने पूरे प्रदेश में रिकार्ड बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के उत्पादन में जिले ने पूरे प्रदेश में रिकार्ड बनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ने की क्राप कटिंग के आधार पर उपज के उत्पादन में मुजफ्फरनगर ने पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है। प्रदेश में यह अकेला जिला है, जिसमें औसत उत्पादन में 43 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। पहली बार जिले में गन्ने का उत्पादन 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से ऊपर पहुंचा।
प्रदेश के संयुक्त गन्ना आयुक्त विश्वेश कनौजिया ने यूपी के गन्ना उत्पादक सभी जिलों की क्राप कटिंग के आंकडे़ जारी किए हैं। गन्ने की उपज के उत्पादन में प्रदेश के केवल तीन जिले है जिनमें 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से अधिक का उत्पादन हुआ है। इनमें शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर शामिल हैं। बाकी सभी जिलों का उत्पादन 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से कम है। इनमें सबसे बड़ी बात यह है कि मेरठ में इस बार उत्पादन बीते वर्ष से घट गया है। बीते वर्ष क्राप कटिंग का औसत मेरठ में 927.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर था तो इस बार घटकर 910.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पर आ गया है। शामली जिले में बीते वर्ष 962.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का औसत था जो इस बार 990.64 हेक्टेयर हो गया है। शामली में एक हेक्टेयर में 38 क्विंटल गन्ने की बढ़ोतरी हुई है। मुजफ्फरनगर में 2018-19 में गन्ने की उपज का औसत 864.08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का औसत रहा। इस वर्ष में यह 907.64 पर पहुंच गया। जिले में गन्ने के उत्पादन में 43 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। पूरे प्रदेश में यह अकेला जिला है जिसमें गन्ना उत्पादन में इतनी बढ़ोतरी हुई है। बागपत, मेरठ, बुलंदशहर में औसत उत्पादन घटा है और बिजनौर में केवल पांच क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोतरी हो पाई है।
जिला 2018-19 2019-20
मुजफ्फरनगर 864.08 907.64
शामली 962.12 990.64
मेरठ 927.12 910.04
सहारनपुर 774.68 796.48
बुलंदशहर 896.32 876.72
बागपत 866.40 853.52
बिजनौर 859.52 864.92
43 क्विंटल बढ़ना बड़ी उपलब्धि
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी का कहना है कि गन्ने की उपज में जनपद में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। हमारे आसपास के जिलों बागपत और मेरठ में उत्पादन घटा है। सहारनपुर और शामली में उपज बढ़ी है। सहारनपुर में 22 क्विंटल और शामली में 38 क्विंटल एक हेक्टेयर में गन्ने का उत्पादन बढ़ा है। हमारे यहां 43 क्विंटल बढ़ा है जो कि पूरे प्रदेश का एक रिकार्ड है।