फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dispute started in the oath itself, how will the government run for five years

Muzaffarnagar News: शपथ में ही शुरू हुई तकरार, पांच साल कैसे चलेगी सरकार

Fri, 26 May 2023 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The dispute started in the oath itself, how will the government run for five years
- चरथावल और बुढ़ाना में अलग-अलग कराए गए शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। निकाय के नतीजों के बाद सियासी खींचतान का सिलसिला जारी है। चरथावल और बुढ़ाना नगर पंचायत में अपना-अपना वर्चस्व दिखाने के लिए अलग-अलग शपथ कार्यक्रम कराने पड़े। सवाल यह है कि अब पांच साल कसबों में बोर्ड कैसे चलेगा। दोनों जगह पर्दे के पीछे से सियासी दिग्गजों के वर्चस्व की लड़ाई भी है।

बुढ़ाना में चेयरपर्सन उमा त्यागी ने अपने समर्थकों सभासदों के साथ शपथ ली। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के अलावा गठबंधन के नेताओं को बुलाया गया। जबकि भाजपा के सभासदों के लिए दूसरा कार्यक्रम हुआ। इसी तरह चरथावल में मास्टर इस्लामुद्दीन और उनके समर्थकों के लिए अलग कार्यक्रम हुआ, जबकि विपक्ष के सभासदों ने अलग कार्यक्रम कर शपथ ली। दोनों जगह अलग-अलग कार्यक्रम होने से बोर्ड के पांच साल के कार्यकाल में हंगामे के भी आसान नजर आने लगे हैं। दोनों जगह अध्यक्षों के के सामने समन्वय बनाकर काम करने की चुनौती होगी। निकायों की पहली बोर्ड बैठक पर भी सबकी नजर रहेगी।
विज्ञापन




पुरकाजी में हारे हुए प्रत्याशी भी बुलाए

पुरकाजी के शपथ ग्रहण समारोह में भाईचारा नजर आया। यहां पर चेयरमैन जहीर फारूखी ने चुनाव हार गए रालोद के बसारत खां और भाजपा के भारत भूषण खुल्लर को भी कार्यक्रम में बुलाया। दोनों कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




शपथ ग्रहण में गठबंधन दिखा सक्रिय

निकायों के शपथ ग्रहण में गठबंधन के नेता भी सक्रिय नजर आए। रालोद विधायक मदन भैया, विधायक अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, संगठन महासचिव अजीत राठी जानसठ और खतौली के कार्यक्रम में शामिल हुए। जबकि बुढ़ाना में रालोद विधायक राजपाल बालियान, विधायक अनिल कुमार और सपा विधायक पंकज मलिक भी शामिल हुए।




शाहपुर में लगा आप नेताओं का जमावड़ा

आम आदमी पार्टी की शाहपुर में जीत के बाद यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।



शहर, बुढ़ाना और शाहपुर में गए टिकैत

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत शहर पालिका के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा वह शाहपुर के शपथ ग्रहण में शामिल रहे। जबकि भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बुढ़ाना के कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed