फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dismissed accountant in the land scam was reinstated

भूमि घोटाले में बर्खास्त लेखपाल को किया था बहाल

Sun, 01 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
The dismissed accountant in the land scam was reinstated
भूमि घोटाले में बर्खास्त लेखपाल कर दिया था बहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गंगा खादर में पट्टो के फर्जी आवंटन में बर्खास्त लेखपाल रमेशचंद को बहाल करने के मामले में डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार पर गाज गिरी है। विजय कुमार ने आईएएस अफसरों की जांच और पर्याप्त सबूतों को दरकिनार कर अपनी जांच में आरोपों को हल्का करने के साथ लेखपाल को बहाल भी कर दिया था। डीएम सेल्वा कुमारी जे की संस्तुति के बाद शासन ने निलंबन की कार्रवाई की।
वर्ष 2014 में तत्कालीन डीएम कौशल राज शर्मा के नेतृत्व में गंगा खादर की 50 हजार बीघा जमीन भूमाफिया से मुक्त कराने का अभियान चला था। इस अभियान में तत्कालीन एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रामकिशन शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। अभियान के दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष रहे शिव कुमार गोयल और जय भगवान का बड़ा खेल सामने आया। इनके साथ लेखपाल रमेशचंद ने भी फर्जी नामों से पट्टो का आवंटन किया था। प्रशासन ने उस समय इन तीनों लेखपालों को जेल भेज दिया था। शुरू में निलंबन के बाद इन्हें नौकरी से बर्खास्त किया गया। इन तीनों के अलावा अन्य कुछ लेखपाल भी भूमि घोटाले में निलंबित हुए। प्रशासन के अभियान के चलते गंगा खादर की कई हजार बीघा जमीन भूमाफिया से मुक्त कराकर वन विभाग को सौंपी गई।
विज्ञापन

फिर जेल से बाहर आने के बाद ये लेखपाल ट्रिब्यूनल कोर्ट लखनऊ में पहुंचे। जहां इन्होंने कहा कि हमारा पक्ष नहीं सुना गया। कोर्ट ने डीएम से लेखपालों का पक्ष सुनने और गहनता से जांच कराने केे आदेश दिए। लेखपालों पर जो कार्रवाई हुई थी, उसमें गैंगस्टर में उनकी संपत्ति भी जब्त की गई थी। जिस समय कार्रवाई हुई तब जिले में तीन आईएएस अफसर तैनात थे, तीनों ने पूरी गहनता से मामले की जांच की थी। ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद अन्य लेखपालों पर तो कार्रवाई बदस्तूर जारी रही, लेकिन जानसठ एसडीएम रहते हुए विजय कुमार ने लेखपाल रमेशचंद पर लगे आरोपों को सबूतों के बाद भी हल्का कर दिया था और रमेशचंद को बहाल भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे के सामने जब पूरा मामला आया तो उन्होंने प्रकरण की फाइल तलब की। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार को लेखपाल को जानबूझकर दोषमुक्त करने के मामले में दोषी मानते हुए कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की। शासन ने डीएम की संस्तुति पर डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार को निलंबित कर दिया। उन्हें तीन दिन पूर्व ही एसडीएम सदर के पद से हटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed