फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dilapidated shops outside the railway station will be demolished

रेलवे स्टेशन के बाहर की जर्जर दुकाने होगी ध्वस्त

Sat, 14 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated shops outside the railway station will be demolished
नगर के रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते केद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान व पालिका चेयरपर्सन अंजू - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के बाहर नगर पालिका की दुकानें हैं। इन दुकानों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने चेयरपर्सन, पालिका के अधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया। दुकानदारों से बात करने के बाद दुकानों को ध्वस्त कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डॉ संजीव बालियान, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, ईओ हेमराज और रेलवे के अधिकारियों ने मुआयना किया। आधे से अधिक संख्या में दुकानें बंद है और जर्जर हालत में है। ये दुकानें कभी भी गिर सकती है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानदारों का पालिका का लीज का समय भी पूरा हो चुका है। बालियान ने मौके पर दुकानदारों को बुलाकर उनसे बात की। दुकानदार दिनेश, रवि, घनश्याम, दिलीप कुमार ने कहा कि उन्हें आस-पास में ही दुकान बनाकर दे दी जाए तो कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

ईओ को इन दुकानों के ध्वस्तीकरण और दुकानदारों को नई दुकान बनाकर देने का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया। 20 मई को पालिका बोर्ड की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। ईओ को प्रस्ताव जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान रेलवे नॉदर्न बोर्ड के सदस्य सुनील सिंघल, प्रदीप शर्मा, सभासद विपुल भटनागर, कमलकांत कश्यप, घनश्याम भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य भी देखे
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य द्वार पर पेंटिंग तैयार कराने के लिए कहा गया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रही शहीद भगत सिंह सेवा एकता मंच की जल सेवा की सराहना की।

स्टेशन की सुंदरता बढ़ जाएगी
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का कहना है कि रेलवे स्टेशन के बाहर की बिल्डिंग जर्जर है। कभी भी हादसा हो सकता है। इसी वजह से इसका ध्वस्तीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed