फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   the desolate world of Sons's death

बेटों की मौत से उजड़ी दुनिया

Mon, 07 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 07 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
the desolate world of Sons's death
मुजफ्फरनगर शहर में नदी रोड से जुड़ी बस्तियों में हर तरफ उदासी छायी रही। मोहल्ला गऊशाला की छोटी सी गली में हर कोई उस घर तक दो पल जाना चाह रहा था, जहां सड़क दुर्घटना में जान गवां चुके दो बेटों की अर्थियां सज चुकी थी। मां की चीत्कार से हर आंख में आंसू थे। अंतिम यात्रा में कंधा देने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मेलों में दुकान सजाने वाले अभागे पिता अनिल और मां पूनम की दुनिया अब उजड़ चुकी है।
विज्ञापन


हरिद्वार के भीमगोड़ा में लगे मेले में दुकान सजाने के लिए रोजमर्रा की तरह अनिल घर से निकल चुका था। वाक्या शनिवार की दोपहर का, तभी उसके फोन पर कॉल आई। बदहवास अनिल मंगलौर से ही वापस लौट लिया। बेटों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी है, यह सोचकर उसकी रूह कांप रही थी। एक-एक पल घंटे की तरह लगे, मन में बेचैनी।
विज्ञापन


बदहवास पिता जैसे ही जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी पहुंचा, तो छोटे बेटे लविश (18) की लाश देखकर चीख उठा। डॉक्टरों ने बड़े बेटे सन्नी (19)  की हालत में सुधार नहीं देखा तो मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल के गेट पर ही सन्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवा बेटों की मौत ने माता-पिता की उम्मीदों के चिराग बुझा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर मां को भर्ती कराना पड़ा। छोटी सी आमदनी के लिए मेलों में यहां से वहां घूमते अनिल ने तीस जून को ही लविश की मांग पर कर्ज लेकर बाइक खरीदी थी। शनिवार को सुजडू चुंगी पर ट्रक ने बाइक से जा रहे दोनों भाइयों को कुचल दिया था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को गऊशाला में उनके शव पहुंचे, तो मातम छा गया।


मां पूनम बेहोश हो गई। बड़े बुजुर्ग अनहोनी पर बिलखते दिखे। अंतिम यात्रा में हर दिल रोया। काली नदी शमशान घाट पर दोनों भाइयों की चिता जली, तो पिता को संभालने के लिए सैकड़ों हाथों ने सहारा दिया। राज्यमंत्री मुकेश चौधरी और सपा नेता गौरव स्वरूप ने भी सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed