{"_id":"68b1abd96f32f776400b4bc1","slug":"the-depot-received-five-new-mini-buses-will-operate-in-rural-areas-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-153074-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डिपो को मिली पांच नई मिनी बसें, ग्रामीण क्षेत्रों में होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डिपो को मिली पांच नई मिनी बसें, ग्रामीण क्षेत्रों में होगा संचालन
Fri, 29 Aug 2025 07:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
खतौली रोडवेज डिपो। संवाद
फोटो समाचार
खतौली। ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन होगा। क्षेत्र के 14 मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। निगम ने खतौली रोडवेज डिपो को पांच नई मिनी बसें भेजी हैं। डिपो में 14 नई बस आएंगी। इनमें 9 बसों को शीघ्र ही भेजा जाएगा। इन बसों का रूट तय नहीं किया गया है। शीघ्र ही बसों के संचालन के लिए रूट तय किया जाएगा।
खतौली रोडवेज डिपो में 116 बसों का बेड़ा है। इसमें 111 बसें निगम की तथा पांच बसें अनुबंधित बस संचालित हैं। इन बसों का दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुढ़ाना, शामली, अलीगढ़, हापुड, मुरादाबाद आदि स्थानों के लिए संचालन होता है।
डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों मीरापुर, जानसठ, हस्तिनापुर, घटायन, फलावदा, शाहपुर, बुआड़ा मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होता है। जिस कारण उक्त मार्गों पर लोग निजी तथा डग्गामार वाहनों में ही यात्रा करते हैं। रोडवेज बस का संचालन न होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तथा विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बृहस्पतिवार को डिपो पर बीएस 6 की पांच नई मिनी बसें भेजी गई हैं। इन बसों का शीघ्र ही मार्ग तय किया जाएगा। बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में होगा। डिपो ने निगम से 14 मार्गों के लिए 14 मिनी बसों की मांग की थी। इसमें 9 बसे आना बाकी हैं। बाकी रह गई बसें भी डिपो में जल्द भेजी जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के संचालन से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा तथा डिपो की आय में भी वृद्धि होगी। - राकेश कुमार, एआरएम खतौली रोडवेज डिपो