{"_id":"5740b9694f1c1bfe16ac7cd8","slug":"the-death-of-the-young-man-in-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में डूबने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में डूबने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 22 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया।
मोहल्ला मुश्तर्क निवासी अनवार अब्बासी का युवा पुत्र सनव्वर कस्बे के एक चिनाई ठेकेदार के साथ मजदूरी करने के लिए अम्बाला क्षेत्र के सहा कस्बे में गया था।
शुक्रवार को काम करते समय सनव्वर अचानक चिनाई के लिए एकत्र किए गए पानी के लिए बनाए गए कुएं में गिर गया। युवक के कुएं में गिरते ही वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने सनव्वर को निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
ठेकेदार आदि ने सनव्वर को उपचार भी दिलाने का प्रयास किया, लेकिन सनव्वर के प्राण नहीं बच पाए। मृतक युवक आठ बहनों, एक छोटे भाई और मां को रोता बिलखता छोड़ गया। उसके पिता की भी विगत वर्ष ही मृत्यु हो गई थी।