फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The death of the middle-aged who came with the relative in the Agniveer recruitment

अग्निवीर भर्ती में रिश्तेदार के साथ आए अधेड़ की मौत

Mon, 03 Oct 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The death of the middle-aged who came with the relative in the Agniveer recruitment
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती में रिश्तेदार युवक के साथ आए एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती चल रही है। वहां पर रोजाना हजारों युवक अपने रिश्तेदारों व परिजनों के साथ आते है। ऐसे ही रविवार रात मेरठ निवासी एक युवक के साथ गंगा नगर मेरठ निवासी पचास वर्षीय अशोक भी आया हुआ था। युवक तो भर्ती में अंदर चला गया था तब अशोक नुमाइश कैंप के पास बैठा हुआ था। रविवार को आधी रात के समय अचानक अशोक को उल्टी होने लगी। यह सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया तो वहां डाक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष त्यागी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अशोक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। परिजन शव ले गए है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed