फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The day's mercury rose by 1.4 degrees in a day

एक दिन में 1.4 डिग्री चढ़ गया दिन का पारा

Mon, 13 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The day's mercury rose by 1.4 degrees in a day
गर्मी में बच्चें को रुमाल से ढककर बचाव करती राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दिन और रात के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। सोमवार को पारा 1.4 डिग्री चढ़कर 42.2 डिग्री तक पहुंच गया, जिसके चलते लोग बेहाल रहे। इससे पहले रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। रविवार को दिन का तापमान 40.8 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को 42.2 डिग्री पर पहुंच गया। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। गर्मी बढ़ने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गर्मी के कारण बच्चें बीमार हो रहे हैं। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। लोगों को धूप में निकलने से बचना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए नियमित रूप से पानी का सेवन करते रहे। आंखों को धूप से बचाने के लिए चश्मा पहनकर ही निकलें।
विज्ञापन

सामान्य से अधिक चल रहा है तापमान
जिले में तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। जून माह में अधिकतर समय दिन का तापमान 40 डिग्री के पार ही रहा है। जब तापमान 37 डिग्री तक रहता है, तो शरीर पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है, जैसे ही तापमान 37 डिग्री से ऊपर बढ़ता है, तो हमारा शरीर वातावरणीय गर्मी को शोषित कर शरीर के तापमान को प्रभावित करने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह चढ़ता गया दिन का पारा
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 जून 42.2 26.5
12 जून 40.8 26
11 जून 40.6 26.2
10 जून 40.4 26.6
बच्चों का रखें विशेष ख्याल
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि डायरिया छोटे बच्चों के लिए घातक हो सकता है, इसलिए बच्चों को लेकर सावधानी बरतें। उन्हें उल्टी-दस्त होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाएं और चिकित्सक से परामर्श करें। डायरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई जरूरी है। खासकर हाथों की सफाई का ध्यान रखें। गर्मी में खुद को हाईड्रेट रखने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें और डायरिया होने पर ओआरएस घोल लेना न भूलें, केवल चिकित्सक के परामर्श पर ही दवा लें।

- बचाव के लिए अधिक पानी पीना चाहिए।
- सूती वस्त्र पहनने चाहिए।
- धूप के चश्मे, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें। - सिर, चेहरा, हाथ, पैरों को ढककर रखें
- छाते का प्रयोग करें

भीषण गर्मी से बचाव को सिर व चेहरे को कपडे से ढककर बचाव करते बाइक सवार।

भीषण गर्मी से बचाव को सिर व चेहरे को कपडे से ढककर बचाव करते बाइक सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भीषण गर्मी में छाता लेकर गंतव्य को जाती युवतियां।

भीषण गर्मी में छाता लेकर गंतव्य को जाती युवतियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed