फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The crushing session of Khaikhedi sugar mill will be completed today.

Muzaffarnagar News: आज पूरा हो जाएगा खाईखेड़ी चीनी मिल का पेराई सत्र

Wed, 03 Apr 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 03 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The crushing session of Khaikhedi sugar mill will be completed today.
- रोहाना को मिला तितावी का गन्ना चार तक चलेगी
विज्ञापन

- चीनी मिल ने पांच अप्रैल का बंदी नोटिस जारी किया

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में चीनी मिलों का पेराई सत्र पूरा होना शुरू हो गया है। खाईखेड़ी चीनी मिल का पेराई सत्र सबसे पहले बंद होगा। रोहाना चीनी मिल को तितावी मिल का गन्ना आवंटित होने से यह चार अप्रैल तक चलेगी। भैसाना और टिकौला चीनी मिल ने पांच अप्रैल को पेराई बंद करने का नोटिस जारी किया है। मोरना मिल 15 और तितावी, मंसूरपुर, खतौली 20 से 25 अप्रैल तक चलने की संभावना है।
जिले में चीनी मिलों के पेराई सत्र का समापन होना प्रारंभ हो गया है। खाईखेड़ी चीनी मिल में मंगलवार रात तक पेराई सत्र का समापन हो जाएगा। 24 मार्च से यह चीनी मिल लगातार बंदी का नोटिस जारी कर रही थी। आखिरी दिन गांवों में इन मिलों ने मुनादी करा दी। रोहाना चीनी मिल को तितावी का गन्ना मिलने से यह बंदी के नोटिस के बाद भी पेराई कर रही है। इसका पेराई सत्र चार अप्रैल को सम्पन्न होने की संभावना है। इसी के साथ जिले की दो चीनी मिलों टिकौला और भैसाना ने पांच अप्रैल को चीनी मिल के पेराई सत्र का समापन करने का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया ने बताया कि मोरना चीनी मिल 15 अप्रैल तक चलने की संभावना है। खतौली, मंसूरपुर और तितावी चीनी मिल के 20 से 25 अप्रैल के बीच तक चलने की संभावना है। इस बार चीनी मिलों के सत्र का समापन अप्रैल में ही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष बनी थी 105.09 लाख क्विंटल चीनी
जिले की आठ चीनी मिलों में पेराई सत्र 2022-23 में एक करोड़ पांच लाख नौ हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था। इस सत्र 2023-24 में अब तक 91 लाख आठ हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। चीनी मिले बंद होनी शुरू हो गई है। गन्ना विभाग के अनुसार दस लाख क्विंटल चीनी का इस बार कम उत्पादन होगा।

गुड़ का भंडारण भी कम चल रहा
जिले में इस बार चीनी के साथ गुड़ का उत्पादन भी पिछले वर्ष के मुकाबले कम हैं। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी की एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया कि इस बार गुड़ भंडारण 76323 गुड़ के कट्टे कम है। गत वर्ष इस समय तक गुड़ के कट्टो का भंडारण 11 लाख 50 हजार 328 था। इस वर्ष यह दस लाख 74 हजार पांच है।


गन्ने का उत्पादन प्रभावित
जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया का कहना है कि इस बार गन्ने का औसत उत्पादन कम है। इसका असर चीनी और गुड़ उत्पादन पर पड़ा है। चीनी मिल भी समय से पहले बंद होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed