फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The crowd in the market on Deepawali

रंगीन रोशनी में नहाए बाजार, शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम के हालत बने, फंसे रहे वाहन       

Wed, 18 Oct 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
The crowd in the market on Deepawali
दीपावली की खरीदारी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
दिवाली की खरीदारी के लिए नागरिकों की भीड़ घरों से बाहर निकल पड़ी। बाजार में तिल रखने तक ही जगह नहीं दिखाई दी। साज-सज्जा के साथ दीयों की खरीदारी के लिए लोगों में मारामारी का आलम रहा। रेडीमेंट कपड़ा शोरूम और मॉल में बेहताशा भीड़ रही। ग्राहकों की संख्या बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।        
विज्ञापन


त्योहार पर बाजार भी रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे। बृहस्पतिवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाना है। इसको लेकर लोगों में खरीदारी का जोर दिखाई दिया। शहर में भगत सिंह रोड, शिवचौक, झांसी की रानी, कचहरी रोड, एसडी कपड़ा मार्केट, लाल मार्केट के साथ विभिन्न बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


घरों में साज-सज्जा के सामान खरीदने के लिए लोगों में मारामारी रही। बीते दो दिन में जनपदभर में व्यापार का आंकड़ा 100 करोड़ के पार रहा है। छोटी दिवाली भी सराफा, वाहन बाजार में ग्राहकों की कतार रही। बाजार में जेब कतरों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम सिविल वर्दी में घूमती रही। महिला सिपाहियों को भी भीड़भाड़ वाहन इलाकों में मनचलों, उत्पातियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया।        
विज्ञापन
विज्ञापन

     
मिठाइयों की दुकानों पर लगी लाइन       
मुजफ्फरनगर। छोटी दिवाली पर उपहार देने लेने के लिए लोगों ने मिठाई, चॉकलेट के साथ अनेक प्रकार के गिफ्ट खरीदे। शहर की नामी मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की लाइन लगी रही। कई स्थानों पर तक तो टॉकन के माध्यम से लोगों ने मिठाइयां खरीदी हैं। इसके साथ ही ड्राईफ्रूट, फलों की भी खरीदारी की गई है।        


सुबह से शाम तक जाम से जूझे लोग      
मुजफ्फरनगर। दिवाली पर्व पर प्रत्येक रोड पर व्यापारियों ने सड़क किनारे अपनी दुकानें सजाए रखीं। इससे मार्ग संकरे हो गए और यातायात पर दबाव बढ़ गया। प्रमुख चौराहों पर भीड़ को कवर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात किया गया, तब जाकर हालात काबू में आ सके। सबसे ज्यादा मशक्कत शिवचौक, अस्पताल तिराहे पर करनी पड़ी। यहां घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed