फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The crook was beaten to death in Bijopura

बिजोपुरा में बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला, ट्यूबवेल से मोटर खोलने पहुंचे थे बदमाश

Fri, 10 Aug 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 10 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
The crook was beaten to death in Bijopura
गांव के जंगल में पड़ी बदमाश की बाइक। - फोटो : अमर उजाला
गांव बिजोपुरा के जंगल में नलकूप से मोटर खोलते देख ग्रामीणों के शोर मचाने पर एकत्र भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला, जबकि उसके दो अन्य साथी बाइक छोड़कर फरार हो गए।  मारे गए बदमाश की देर रात तक शनाख्त नहीं हो सकी थी। छपार क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी किसान विकास उर्फ काची बृहस्पतिवार शाम खेतों पर ईख की निराई कर रहा था।
विज्ञापन


करीब सात बजे विकास वहां से खेतों पर लगी ट्यूबवेल पर पहुंचा तो वहां बाइक पर तीन युवक खड़े मिले, जिनमें से एक ट्यूबवेल की मोटर खोल रहा था। यह देख विकास ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया और मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह विकास उनके चंगुल से छूटकर रोहाना-छपार मार्ग पर पहुंच गया और बदमाशों का शोर मचा दिया। उसी समय रोहाना की तरफ से बिजोपुरा के कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव की तरफ आ रहे थे, जिन्होंने विकास को शोर मचाते देख उससे पूछताछ कर गांव में फोन कर दिया।
विज्ञापन


खेतों में बदमाशों की सूचना पर देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में जा पहुंचे, जिसके बाद खेतों की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जबकि दो अन्य अपनी बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को लाठी-डंडों से मौके पर ही पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा बदमाश को मार गिराने की सूचना पर सीओ सदर रिजवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाश की लाश व छोड़ी गई बाइक को कब्जे में लेेते हुए फरार बदमाशों की तलाश में ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगलों में कांबिंग शुरू कर दी। हालांकि देर रात तक भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा था। वहीं, मारे गए बदमाश की भी शनाख्त नहीं हो पाई थी। इंस्पेक्टर छपार सुभाष राठौर ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से बदमाश की मौत हुई है, जिसकी फिलहाल शनाख्त नहीं हो पाई है।

अशोक हत्याकांड के गुबार में फैसला ऑन द स्पॉट      
बिजोपुरा के जंगल में बदमाश के मारे जाने के पीछे अशोक हत्याकांड का गुबार था, जो ग्रामीणों के दिलों में भरा हुआ था। 20 दिन पूर्व ट्रैक्टर से बैट्री खोलने का विरोध करने पर बदमाशों ने किसान अशोक की हत्या चाकू से गोदकर कर दी थी। छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा के जंगल में 20 दिन पूर्व हुई वारदात की पुनरावृत्ति दोहराई गई। हालांकि इस बार किरदार भी बदले हुए थे और निशाना भी। दरअसल, 20 जुलाई की रात बिजोपुरा निवासी किसान अशोक खेतों में पानी चला रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उसकी ट्यूबवेल के पास खड़े ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करने लगे। यह देख अशोक ने बदमाश को पीछे से पकड़ लिया था, जिस पर बदमाश ने अशोक की छुरी मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि अशोक की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हत्यारोपी बदमाश शहर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी नौमान को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।


अशोक हत्याकांड के ठीक 20 दिन बाद ही एक बार फिर ट्यूबवेल से मोटर चोरी करते बदमाशों द्वारा किसान विकास की हत्या के प्रयास की सूचना ग्रामीणों को मिली तो इस बार उनका गुस्सा काबू से बाहर हो गया। नतीजतन ग्रामीणों द्वारा इस बार पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले करने के बजाय ऑन द स्पॉट फैसला करते हुए पीट-पीटकर मार दिया। एक माह में दूसरी बार बदमाश पकड़े जाने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो इस बार उन्हें बदमाश की लाश मिली। इंस्पेक्टर सुभाष राठौर ने बताया कि देर रात तक मारे गए बदमाश की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed