{"_id":"648f07329ba73a19a20129e4","slug":"the-cousin-turned-out-to-be-the-murderer-of-farmer-sandeep-tyagi-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-1992-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चचेरा भाई ही निकला किसान संदीप त्यागी का हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चचेरा भाई ही निकला किसान संदीप त्यागी का हत्यारोपी
विज्ञापन
मुकदमेबाजी और पुरानी रंजिश के चलते बलकटी से वार कर की थी हत्या
बलकटी छिपाने में मां ने की थी मदद, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांव सोंहजनी तगान के किसान संदीप त्यागी की हत्या का आरोपी उसका 22 वर्षीय चचेरा भाई ही निकला। मुकदमेबाजी और पुरानी रंजिश के चलते बलकटी से वार कर किसान की हत्या की थी। अपनी मां की मदद से हत्या में प्रयुक्त बलकटी को छिपाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में 13 जून की रात की गई 50 वर्षीय किसान संदीप त्यागी उर्फ प्रदीप की हत्या का खुलासा किया। बताया कि तीन टीमों को घटना का खुलासा करने में लगाया था। जांच के बाद मृतक संदीप के चचेरे भाई निकुंज उर्फ मनोहर पुत्र देवदत्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि उसके पिता देवदत्त की आयु वर्तमान में 80 वर्ष हैं। उसके पिता की शादी लगभग 60 वर्ष की आयु में हुई थी।
उसने बताया कि नौ साल की उम्र से ही वह देखता आ रहा है कि ताऊ का बेटा संदीप त्यागी आदि उसके पिता और माता को परेशान करते थे। वर्ष 2009, 2010, 2014 में घर में घुसकर आरोपियों ने उसके माता-पिता के साथ मारपीट की थी। एक मुकदमे में एक आरोपी रविकांत को सजा हुई थी, जो जेल में हैं।
विज्ञापन
पूरे मामले में वह मुख्य दोषी संदीप को मानता था। इसलिए उसने शराब का नशा कर रात में बलकटी से किसान की हत्या कर दी। घर जाकर अपनी मां को पूरी बात बताई। मां ने हत्या में प्रयुक्त बलकटी को धोकर रख लिया, बाद में जिसे गांव के तालाब में फेंक दिया। इसके बाद निकुंज की मां इंदु त्यागी को भी गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर बलकटी बरामद की गई।
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार मां-बेटे का चालान कर दिया गया। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया जा रहा है।
एक दिन पहले भी बनाई थी हत्या की योजना
मुजफ्फरनगर। निकुंज ने एक दिन पहले भी संदीप की हत्या की योजना बनाई थी। मगर, नशा ज्यादा होने के कारण ऐसा नहीं कर सका था। 13 जून की रात वह दीवार फांदकर घेर में घुसकर हत्या कर डाली। अपने घर जाकर मां इंदु त्यागी को जाकर घटना की जानकारी दी थी। उसकी मां ने भी बेटे का साथ निभाया। गिरफ्तार होने पर मां बेटे के चेहरे पर कोई भाव नहीं दिखाई दिए।
ये भी था रंजिश का कारण
मंसूरपुर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि शादी से पहले निकुंज के पिता के हिस्से की जमीन संदीप उर्फ प्रदीप त्यागी पक्ष जोतता था। शादी के बाद ऐसा नहीं हो सका। इसलिए निकुंज के परिजनों को परेशान किया जाता था। दोनों परिवारों में यह बिंदु भी रंजिश का एक बड़ा कारण है।
कराई गई थी भाकियू अराजनैतिक के युवा अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट
इस मामले में मृतक संदीप त्यागी की पत्नी शालू त्यागी ने गांव के ही भाकियू अराजनैतिक के युवा अध्यक्ष अक्षु त्यागी सहित उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। सीओ रवि शंकर का कहना हैं कि सभी बिंदुओं की जांच होगी। यदि सबूत नहीं मिले तो नामजद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
बेनामी चिट्ठी बनी पुलिस के लिए वरदान
मंसूरपुर। शनिवार की सुबह मृतक संदीप त्यागी के घेर के पास एक चिट्ठी मिली थी। इसमें इशारा किया था कि पारिवारिक चचेरे भाई निकुंज को उठाओ तो हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।