फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The country is progressing on the path of Gandhi: DM

गांधी के मार्ग पर चलकर देश आगे बढ रहा: डीएम

Sat, 02 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The country is progressing on the path of Gandhi: DM
कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शस्त्री के चित्र पर मार्ल्यापण करते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांधी के मार्ग पर चलकर देश आगे बढ़ रहा : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कलक्ट्रेट कार्यालय में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने अपना उद्बोधन किया और महात्मा गांधी के विचारों पर चलने की प्रेरणा ली। डीएम ने कहा कि सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होंने समाज के सभी वर्गों में आजादी की लौ प्रज्वलित की। कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया है वह देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इससे हमारे देश भारत का गौरव आगे बढ़ रहा है। मौके पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली
खतौली/मीरापुर/छपार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती के अवसर पर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा गांव दाहोड़ से पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने झंडी देकर रवाना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मंडल अध्यक्ष अमित कसाना, अनिल चौहान, राजन वालिया, मनवीर सिंह तोमर, संजय चौहान मौजूद रहे। वही, जीटी रोड पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष निवेश राणा के यहां कार्यक्रम हुआ। गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। उसके बाद गांव-गांव जाकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुए जनसंपर्क कर कांग्रेस की नीतियों को बताया गया। वही नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हकीम जफर महमूद के विद्दीबाड़ा प्रतिष्ठान पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया। छपार में बरला मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। उधर, मीरापुर में नगर अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। बाईपास से मानवेंद्र शर्मा ने झंडी दिखाकर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। शाहपुर खंड विकास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी व बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया समेत सभी कर्मचारियों ने दोनों राष्ट्रपुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रमेश सैनी व ईओ सुधीर मिश्रा के साथ सभी सभासद व कर्मचारियों ने राष्ट्रपुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed