फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The construction work of the entrance of UP-Uttarakhand slows down

Muzaffarnagar News: यूपी-उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के निर्माण का कार्य धीमा

Sun, 18 Jun 2023 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
The construction work of the entrance of UP-Uttarakhand slows down
-एक माह से बड़े वाहनों के लिए दोनों सीमाओं को जोड़ने वाला मार्ग है अवरुद्ध
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में हो सकती है परेशानी



संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। लोक निर्माण विभाग की ओर से यूपी और उत्तराखंड की सीमा में 55 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे मंदिर नुमा प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य धीमा होने से एक माह से बड़े वाहनों के लिए दोनों सीमाओं को जोड़ने वाला मार्ग अवरुद्ध है। जहां आम लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कांवड़ यात्रा भी प्रभावित होगी। इस मार्ग से हजारों कांवड़िया जल लेने के लिए पहुंचते हैं।

गांव मजलिसपुर तौफिर के मजरा गांव सीताबपुरी में यूपी और उत्तराखंड की सीमा में मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे प्रवेश द्वार का कार्य धीमा है। एक ओर जहां बड़े वाहनों का आवागमन बंद है, वहीं छोटे वाहन भी किसी तरह दाएं बाएं रास्ते से गुजरते हैं। किसानों और आम लोगों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो ही रही है। जल्द ही कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने जा रही है। अगर समय रहते प्रवेश द्वार का कार्य पूरा नहीं किया गया तो कांवड़ यात्रा भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

ठेकेदार मोहम्मद अजहर का कहना है कि प्रवेश द्वार पर लिंटर पड़ना है, जिसके लिए तैयारी कर ली गई है। जल्द ही लिंटर पड़ जाएगा। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा से पहले ही मुख्य द्वार का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed