फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The car was stopped and the driver's mobile and purse were stolen

Muzaffarnagar News: कार रुकवा कर चालक का मोबाइल व पर्स लूटा

Wed, 20 Aug 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The car was stopped and the driver's mobile and purse were stolen
ककरौली। मरीज को उसके घर छोड़कर लौट रहे ईको कार सवार को दो युवकों ने रास्ते में रुकवाकर पहले रुपए मांगे। बाद में मारपीट करते हुए कार चालक को घायल कर दिया। उसका मोबाइल व पर्स लूटकर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

थाना ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी अमरजीत सिंह किराए पर गाड़ी चलाता है। मंगलवार को वह गांव खरपौड़ से एक मरीज का उपचार कराने बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज में गया था। उपचार के बाद वह दोपहर करीब दो बजे मरीज को गांव खरपौड़ में उसके घर छोड़कर मीरावाला रजबहा पटरी मार्ग से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही खरपौड़ व मीरावाला के बीच पीपल के पेड़ के पास पहुंचा तो मार्ग में एक ई-रिक्शा के पास खड़े दो युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। उसने गाड़ी रोकी तो दोनों युवकों ने उसके पास आकर 200 रुपए मांगे। रुपए देने से मना करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित को घायल अवस्था में छोड़ कर तथा उसका मोबाइल व पर्स लूटकर दोनों युवक मौके से भाग गए। पीड़ित ने वापस खरपौड़ पहुंचकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल ईको चालक का मेडिकल कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में बेहोश पड़ा मिला किसान

छपार। गांव बरला में एक किसान जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी पुरकाजी ले गए। बाद में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से बेगरजपुर चिकित्सालय भेज दिया गया। मंगलवार को बरला निवासी किसान मांगेराम त्यागी अपने खेत में गया था। जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने जंगल में गए। वहां वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे पुरकाजी सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया था। परिजनों का मानना है कि मांगेराम को किसी जानवर ने काटा है या गर्मी के कारण बेहोश हुआ है। अभी पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed