फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The bullet was fired in anger due to a quarrel, father-son arrested

झगड़ा होने पर गुस्से में मारी थी गोली, बाप-बेटा गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The bullet was fired in anger due to a quarrel, father-son arrested
सिखेडा पुलिस की गिरफ्तमें हत्यारोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, सिखेड़ा। थाना पुलिस ने मोघपुर में 13 अप्रैल को हुए गौरव हत्याकांड में बाप जवाहर व बेटे पद्म को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो तमंचे व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार पदम ने कहा कि गुस्से में गोली मार दी थी। उधर, इस मामले में पुलिस को अभी तीन आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन

मोघपुर में गौरव (23) पुत्र ओमवीर सिंह की पिता के साथ खेत से ट्रैक्टर लेकर वापस आते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में जवाहर व उसके बेटे पदम तथा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसी दिन से आरोपियों को तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जवाहर व उसके बेटे पदम को भटौडा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने बताया कि पदम का कहना है कि घटना वाले दिन उनका गौरव के साथ खेत पर झगडा हुआ था। बाद में घर आने के दौरान फिर झगड़ा हुआ तब गुस्से में गोली मार दी थी, जिससे गौरव की मौत हो गई थी। हत्या करने के बाद तमंचे खेत में छिपाए गए थे। दोनों की निशानदेही पर दो तमंचे व दो कारतूस बरामद कर लिए। अन्य फरार तीन आरोपियों उद्यम, शंकर व प्रताप की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed