फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The borrower was made hostage, the police freed

ब्याज के जंजाल में फंसे व्यक्ति को बनाया बंधक, पुलिस ने मुक्त कराया

Wed, 15 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The borrower was made hostage, the police freed
देवबंद (सहारनपुर)। ब्याज पर दिए डेढ़ लाख रुपये के छह लाख रुपये वसूलने के बाद भी मोहल्ला सराय काहरान का एक व्यक्ति सात लाख रुपये का कर्जदार बना हुआ है। पैसे की अदायगी न करने के चलते बुधवार को ब्याज देने वाले व्यक्ति ने कर्जदार को बंधक बना लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुक्त कराया।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला सराय काहरान निवासी मो. अनीस की पत्नी आसमा बच्चों के साथ कोतवाली पहुंचीं। जहां उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति ने जैकेट फैक्ट्री लगाई हुई थी। कारोबार में नुकसान होने के चलते उसने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से छह साल पहले मकान को गिरवी रखकर करीब डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने ब्याज लगाकर उक्त रकम के आठ लाख रुपये कर दिए और उसके बाद वह पैसे वापस मांगने लगा। जिसके चलते अनीस ने मकान बेचकर छह लाख रुपये की अदायगी भी कर दी थी, जबकि शेष रकम जल्द ही लौटाने का वायदा किया था, लेकिन परेशानी के चलते वह समय से रकम नहीं लौटा सका। आसमा का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने शेष रकम को ब्याज लगाकर फिर सात लाख रुपये कर दिए और उनका उत्पीड़न करने लगा। उसने बताया कि बुधवार को पति आरोपी व्यक्ति के पास बातचीत करने के लिए गया जहां उसने उसे बंधक बना लिया। काफी देर तक पति नहीं लौटा तो वह आरोपी के घर गई। जहां उसे पति को बंधक बनाए जाने की जानकारी मिली। आसमा ने मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। वहीं, खानकाह पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र राणा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए अनीस को मुक्त करा लिया, जबकि आरोपी व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए साथ लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed