{"_id":"68bde4da20c50c503a0a29fb","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-hanging-from-a-tree-after-five-days-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-153724-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पांच दिन बाद पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पांच दिन बाद पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
नईम का फाइल फोटो
- फोटो : mathura
चरथावल। पांच दिन बाद लापता युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को नहीं उतरने दिया। सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
कस्बे से दो सितंबर शेखजादगान गर्बी निवासी नईम (45) लापता हो गया था। रविवार शाम को कस्बे की बाहरी सीमा पर चौकड़ा पुल के निकट एक खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव में बुरी तरह दुर्गंध फैल रही थी। सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगाें को समझाया और घटना में कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद शव को उतारा गया।
सीओ ने परिजनों से वार्ता की। युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। युवक की हत्या हुई या खुद आत्महत्या की, इससे संबंधित हर पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर ने बताया गुमशुदगी के बाद युवक का सर्च अभियान चलाया जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य आएंगे, उसी के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मछली पकड़ने गया था युवक
मृतक नईम रेहड़ा चलाता है। पांच तारीख को वह मछली पकड़ने की बात कहकर गया था। उसने बताया था कि वह चौकड़ा पुल के निकट नाले पर जा रहा है। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार शाम को शव नाले के समीप मिला। मृतक के पिता भूरा सहित तमाम परिजन हत्या का आरोप लगाया है।

नईम का फाइल फोटो- फोटो : mathura