{"_id":"63a5f5f5563a8a0ba62df8df","slug":"the-aim-of-the-government-is-the-prosperity-of-the-farmers-kapil-muzaffarnagar-news-mrt619025884","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की खुशहाली ही सरकार का उद्देश्य : कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की खुशहाली ही सरकार का उद्देश्य : कपिल
विज्ञापन
नुमाईश ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मान कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित करते राज्यमंत्री कपि?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नुमाइश पंडाल में किसान सम्मान समारोह एवं मेले का किया गया आयोजन
62 किसानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस और कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिले के 62 किसानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि किसानों की खुशहाली सरकार का उद्देश्य है।
नुमाइश ग्राउंड में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, डीएम चन्द्र भूषण सिंह एवं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसान खुशहाल हो और सरकार की योजनाओं का उन्हें अधिक से अधिक लाभ हो। इसी के चलते 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि किसान जागरूक होकर अपनी आय को बढ़ाएं। कृषि में नई तकनीक अपनानी होगी। डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।
सीडीओ संदीप भागिया व उप निदेशक कृषि आरपी चौधरी ने बताया कि कृषि के जनपद स्तर पर तीन प्रथम पुरस्कार, तीन द्वितीय पुरस्कार तथा विकास खंड स्तर पर 27 कृषकों को सम्मानित किया। नौ कृषकों को शाल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थी कृषकों को यंत्र एवं ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गन्ने की नई प्रजाति बनी आकर्षण का केंद्र
कृषि मेले में वाजिदपुर के किसान अश्वनी कुमार की ओर से ट्रेंच विधि से तैयार किए गए नई प्रजाति 13235 के गन्ने की उपज आकर्षण का केंद्र रही। उनके गन्ने की लंबाई 16 फुट रही। इसी के साथ खेड़ी चौगांवा के किसान कमल द्वारा तैयार की गई नई प्रजाति 14201 और 15023 के गन्ने की उपज ने भी किसानों पर छाप छोड़ी। इन दोनों किसानों को गन्ना विभाग ने सम्मानित भी किया है।
जैविक गुड़ के लिए विकास को किया सम्मानित
जैविक गुड़ शक्कर के लिए भौरा खुर्द गांव के किसान विकास कुमार को सम्मानित किया गया। किसान हरवीर सिंह के पुत्र विकास ने पिछले कुछ सालों में जैविक खेती में जिले का नाम ऊंचा किया है।