फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Testers cautioned on slow evaluation

Muzaffarnagar News: धीमी गति से मूल्यांकन पर परीक्षकों को चेताया

Thu, 23 Mar 2023 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Testers cautioned on slow evaluation
28 मार्च तक सभी पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किए जाने का लक्ष्य
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी 250 से ज्यादा परीक्षक रहे गैरहाजिर

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मूल्यांकन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले 20 से ज्यादा परीक्षकों को चेतावनी दी गई। यह परीक्षक निर्धारित संख्या से कम पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को 46 हजार से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गई। उधर, 250 से ज्यादा परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर भी रहे।
इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में 25-30 परीक्षकों को धीमी गति से मूल्यांकन किए जाने पर चेतावनी दी गई। वह निर्धारित संख्या से बहुत ही कम पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे थे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि इन सभी परीक्षकों को चेतवानी देने के साथ-साथ कोठार से पूरी संख्या में पुस्तिकाएं दिए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 46 हजार 809 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक कुल दो लाख 31 हजार 579 उत्तर पुस्तिकाएं चेक की जा चुकी है। वहीं, 287 परीक्षक और सात उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे। डीआईओएस ने पांचों केंद्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कहा कि 28 मार्च तक सभी पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहां कितनी पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
इस्लामिया इंटर कॉलेज 13535
एसडी इंटर कॉलेज 6647
चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज 7039
राजकीय इंटर कॉलेज 8326
डीएवी इंटर कॉलेज 11262
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed