फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tested the track by driving chair car at 100 km speed

Muzaffarnagar News: 100 किमी गति से चेयरकार दाैड़ाकर ट्रैक परखा

Wed, 15 Jan 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tested the track by driving chair car at 100 km speed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/चरथावल। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने रेल चेयर कार को 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाकर ट्रैक की क्षमता को परखा।
दिल्ली से उच्चाधिकारियों की टीम ने न्यू खुर्जा से न्यू पिलखनी तक बनाए गए स्टेशनों एवं ट्रैक की गुणवत्ता देखी।
इस सेक्शन पर न्यू मुजफ्फरनगर स्टेशन सहित तीन स्टेशनों पर एकीकृत रखरखाव उप डिपो की सौगात मिली। न्यू टपरी में आईएमडी (इंटीग्रेटेड मेंटिनेंस डिपो) का शुभारंभ किया गया। डीएफसीसीएल के आला अधिकारियों की टीम विशेष रेल चेयर कार से 235 किमी के सेक्शन के निरीक्षण पर निकली। कॉरिडोर पर बने दमदार ट्रैक पर मालगाड़ियों की रफ्तार को चेयरकार दौड़ाकर आंकलन किया। कोहरे में संचालन को भी परखा।
विज्ञापन

दिल्ली ऑफिस से डीएफसीसी के निदेशक (परियोजना) पंकज कुमार, मेरठ यूनिट के मुख्य महा प्रबंधक पवन कुमार एवं एलएंडटी के एके सिंह मौजूद रहे। उन्होंने न्यू मुजफ्फरनगर में एकीकृत रखरखाव उप डिपो का मुआयना किया उन्हें ट्रैक की क्षमता सही मिली। इसके अलावा न्यू गुलावटी और न्यू सकौती में स्टेशनों पर आईएमडी (इंटीग्रेटेड मेंटिनेंस डिपो) की सौगात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू टपरी में एमडी ने एकीकृत रखरखाव डिपो का उद्घाटन किया। स्टाफ तैनात कर दिया है। रखरखाव का डिपो न्यू टपरी में रहेगा। मालगाड़ी 100 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे लोगों को भी लाभ होगा।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed