{"_id":"5f1c7af68ebc3e637a264ae8","slug":"tenure-of-village-heads-in-village-panchayats-muzaffarnagar-news-mrt493055416","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव टलने की संभावना से उम्मीदवारों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव टलने की संभावना से उम्मीदवारों में मायूसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है। कोरोना महामारी के चलते चुनाव की तैयारी नहीं हो पाने के कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टलने की आशंका दिखाई देने लगी है। हालांकि अधिकारियों के पास इस संबंध में कोई निर्देश नहीं आए है। चुनाव टलने की आशंका से भावी प्रत्याशियों में मायूसी छाने लगी है। भावी प्रत्याशी अपने-अपने वोटरों को लुभाने में लगे हुए थे। यह खर्च अब दो गुना हो जाएगा। कार्यकाल पूरा होते ही आगामी चुनाव तक वर्तमान प्रधानों के अधिकार छिन जाएंगे, इस बात को लेकर कई ग्राम प्रधान तनाव में है।
विकास खंड बुढ़ाना में 66 राजस्व ग्राम है। जिनमें 60 ग्राम पंचायतें है। विकास खंड के 60 ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायत का विकास कार्य कराते हैं। कोरोना के कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी प्रक्रिया अधर में लटक गई। वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण आदि कार्य में लगे कर्मचारी व अधिकारी कोरोना महामारी को काबू पाने में जुट गए। पहले लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही देहातों में हुक्का चौपाल में चुनाव टलने की चर्चाएं होने लगी थीं। चुनाव टलने की चर्चाओं का देहात में बाजार गर्म है। वर्ष के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर प्रधान पद की लाईन में लगे भावी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में जुट गए थे। परिवारों के मुखियाओं से संपर्क साधने में लगे थे। चुनाव टलने की संभावना से भावी प्रत्याशियों को सदमा लगा है। उनका चुनावी खर्च अब बढ़ जाएगा।
कार्यकाल पूरा होते ही प्रशासक की नियुक्त को लेकर ग्राम प्रधानों की राय बिल्कुल अलग है। फुगाना गांव के प्रधान जितेंद्र मलिक, खेड़ा मस्तान के देवेंद्र मलिक, जौला गांव के प्रधानपति हाजी जमशेद व उमरपुर गांव के प्रधान चौ. अतहर हसन आदि का कहना है कि ऐसा होने से गांव के विकास कार्य ठप हो जाएंगे। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कौन करेगा। बुढ़ाना ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों को अकेला सहायक विकास अधिकारी पंचायत कैसे देख सकेगा। ग्राम प्रधानों का मानना है कि गांव में समस्या खड़ी हो जाएंगी। कुछ ग्राम प्रधानों का कहना है कि सरकार प्रशासक नियुक्त करती है तो वे इसके खिलाफ न्यायालय में जाएंगे।