फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tension between BJP and farmers will get a break

भाजपा और किसानों के बीच कितनी कम होगी दूरियां?

Sat, 20 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tension between BJP and farmers will get a break
भाजपा और किसानों के बीच तनाव को मिलेगा विराम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले करीब एक साल से बेचैन भाजपा नेताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला संजीवनी साबित हो सकता है। किसानों के विरोध के चलते कई बार हालात तनावपूर्ण बने। भाजपा नेताओं को गांवों से वापस लौटना पड़ा। गाड़ियों पर कालिख पोत दी गई। मुकदमे दर्ज हुए। आंदोलन का असर विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी पड़ता नजर आया। अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा नेताओं और किसानों के बीच दूरियां कितनी कम होगी।
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के डेरा जमाने के बाद से गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और बिजनौर समेत पश्चिमी यूपी के अन्य भाजपा नेताओं पर किसानों का दबाव बढना शुरू हो गया था। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान को शामली के भैसवाल के अलावा जिले सोरम गांव में विरोध का सामना करना पड़ा था। तनाव बना तो बयानबाजी का दौर भी शुरू हुआ। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर सिसौली में काला तेल फेंका गया। यहां से विधायक को वापस लौटना पड़ा। मुकदमे भी दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को लेकर भी खूब नाराजगी किसानों के बीच रही। ऐसे कई मामले हुए, जब भाजपा नेताओं की किसानों के बीच फजीहत हुई। देखने वाली बात यह होगी कि सरकार के फैसले से भाजपा नेताओं की किसानों के बीच कितनी स्वीकार्यता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने दिखाया बड़ा दिल : बालियान
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा किसानों के हित के विषय में सोचते हैं। उन्होंने एक बार फि बड़ा दिल दिखाया है। लंबे समय से चली आ रही किसानों की मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। भाजपा की सरकार पूरी तरह किसान हितैषी सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed