{"_id":"5a1864244f1c1b8e698bdad1","slug":"tennis-tournament-grade-3-launches","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस टूर्नामेंट ग्रेड-3 का शुभारंभ, खेल मंत्री बोले खिलाड़ियों को नौकरी में मिलेगा कोटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस टूर्नामेंट ग्रेड-3 का शुभारंभ, खेल मंत्री बोले खिलाड़ियों को नौकरी में मिलेगा कोटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते चेतन चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए अधूरे पड़े स्टेडियमों को पूरा किया जाएगा। प्रदेश के 75 में से 68 जिलों में स्टेडियम हैं, बाकी सात जिलों में भी स्टेडियम बनवाए जा रहे हैं। इसके लिए बजट जारी हो गया है। साथ ही 25 साल से सरकारी नौकरियों में बंद पड़े खेल कोटे को शुरू कराते हुए दो प्रतिशत नौकरी खिलाड़ियों को दी जाएगी। ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को केंद्र के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
सर्विस क्लब में टेनिस टूर्नामेंट ग्रेड-3 का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि आगामी एक साल में खेलों को लेकर प्रदेश का माहौल बदला हुआ नजर आएगा। जिला स्तर पर एक साल में दो बार खेलों का आयोजन होगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग से खेल होंगे। ग्रामीण प्रतिभाओं को जिले स्तर पर लाकर उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।
खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत तहसीलों में मिनी स्टेडियम स्थापित किए जा रहे हैं। तहसील के बाद ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाने की योजना है। ऐसे खिलाड़ियों जिनमें प्रतिभा है और आर्थिक स्थिति कमजोर है, जूनियर स्तर के ऐसे खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार छात्रवृत्ति की स्कीम शुरू करने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों जिन्हें लक्ष्मी बाई पुरस्कार, पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड में से कोई पुरस्कार मिला है, उन्हें सरकार 20 हजार रुपये महीना पेंशन देगी।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के लिए ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि उन्हें जिलों में डीएम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने खेल मंत्री बनने के बाद खिलाड़ियों के भोजन से लेकर जूते, कपड़े आदि के लिए मिलने वाली राशि बढ़ा दी है। प्रदेश में आई एक्सीलेंसी एकेडमी स्थापित की जा रही है। चयनित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच से ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ी कम से कम पांच गोल्ड मेडल लाएंगे। टेनिस टूर्नामेंट में देश और दुनिया के अलग-अलग देशों के 140 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रदेश के खेल मंत्री ने सभी का परिचय प्राप्त किया।
टेनिस के महाकुंभ में पहुंचे खिलाड़ी
मुजफ्फरनगर। डॉ सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के महाकुंभ में देश और दुनिया के 150 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। 29 नवंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने किया। पहले दिन खिलाड़ियों के परिचय के बाद संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए।
सर्विस क्लब के ग्राउंड में टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए चेतन चौहान ने देश के सभी राज्यों और दुनिया के विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों का परिचय किया। भारत में पहली बार हो रहे ग्रेड-3 टूर्नामेंट में 150 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। खिलाड़ी 35 वर्ष, 45 वर्ष और 55 वर्ष तीन वर्ग में शामिल हैं।
शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों में मेरठ के पुनीत गुप्ता, चेन्नई से नागराज, हैदराबाद से एम सुरेश, दिल्ली से पवन जैन, अवनीश रस्तोगी की आमद हो चुकी है। पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबलों में अमित ने अजय तोमर को 6-0, 6-0 से पराजित किया। आस्ट्रेलिया से आए अमर तोमर ने प्रतिद्वंद्वी को हराया। अमृतसर के संदीप ने जीत हासिल की।
अचानक कार्यक्रम निरस्त होने पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आयोजक अमित प्रकाश को शुभकामनाएं दी। संचालन स्टैग कंपनी के डायरेक्टर राकेश कोहली ने किया। कार्यक्रम में विजय वर्मा, डॉ. डीएस मलिक, डॉ जेएस तोमर, केपी सिंह, डॉ. पंकज, डॉ. विनीत मिनोचा, डॉ. एसएन गौड़, आशु अरोड़ा आदि का सहायोग रहा। आईटीएफ रेफरी सुरजीत बंधोपाध्याय कोलकाता भी यहां आए हैं। जिला उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, मनोज पुंडीर, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
शामली और नोएडा की टीम बनीं कबड्डी चैंपियन
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कालेज में हुई तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। जिसमें शामली और नोएडा की टीम चैंपियन बनी। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से चल रही प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी रहे। खिलाड़ियों से परिचय के बाद प्रतियोगिता का आगाज किया गया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला शामली और नोएडा टीम के बीच हुआ। जिसमें नोएडा की टीम ने पांच अंकों से शामली को हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खुर्जा और बागपत की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बागपत ने 19 अंकों से खुर्जा को कड़ी मात दी। जीतने वाली दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई।
इसके बाद नोएडा और बागपत के बीच हुआ। जिसमें नोएडा की टीम ने 17 अंकों से बागपत को हराकर विजेता बनी, जबकि महिला वर्ग के मुकाबलों में मुजफ्फरनगर और शामली के बीच फाइनल मुकाबला कराया गया। जिसमें शामली की टीम ने मुजफ्फरनगर को 33 अंकों से मात देकर जीत का ताज पहना।
विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में रामगोपाल, आजाद, अमित, आफताब, शशांक, उज्जवल, सागर, दिवाकर, मेघा, साक्षी, अवनीश, कमल, विजय रहे। विपिन कुमार, रजनीश शर्मा, नितिन कुमार, कमल कुमार, जयकुमार, संजय कुमार, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।