{"_id":"6335e9f2e6d2a609f5396ec2","slug":"ten-students-selected-for-district-level-competition-muzaffarnagar-news-mrt6073852113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दस विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दस विद्यार्थियों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र भैंसी पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा सात और आठ के बच्चों की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनाें कक्षाओं से पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता में 31 विद्यालयाें के 62 बच्चों ने प्रतिभाग किया। एबीएसए पंकज अग्रवाल ने प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय राउंड के प्रश्न पूछे। कक्षा सात और आठ से पांच-पांच सर्वश्रेठ बच्चों का चयन किया गया। इनमें कनिका उप्रावि भूपखेड़ी, कार्तिक उप्रावि दाहौड, नैना उप्रावि पलड़ी, अनुराग शर्मा उप्रावि रामपुर, आदित्या उप्रावि बोपाड़ा, विशाल उप्रावि बिहारीपुर, खादिजा उप्रावि लाहौड्डा, हर्षित उप्रावि बड़सू, अरूण उप्रावि दाहौड़, अवलीन उप्रावि रसूलपुर कैलोरा शामिल है। यह विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में वंदना रानी, कपिल पंवार, पूनम रानी, संजय कुमार, अजय गुप्ता, चंद्रकांत, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, कुलदीप जैन, अमीर आजम, मोहित, निकिता आदि उपस्थित रहें।