फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ten new corona patients found in the district

जिले में कोरोना के दस नए मरीज मिले

Thu, 02 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ten new corona patients found in the district
बुढ़ाना में मृतक के परिवार के सदस्यों के नमूने लेते चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में कोरोना के दस नए मरीज मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना के नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को दस नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें से गांधी कॉलोनी निवासी एक वृद्ध की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट आई। अब तक जनपद में कोरोना के कुल मामले 291 हो गए हैं। इनमें से 231 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 236 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रेलवे रोड निवासी एक महिला को प्राइवेट लैब से कोरोना का पता लगा है। दो लोग जानसठ में बनाई गई अस्थाई जेल में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बागोवाली में तीन मामले सामने आए हैं। कुटेसरा, सरवट, एसबीआई कॉलोनी और गांधी कॉलोनी में एक-एक रोगी का पता लगा है। सरवट के सुभाषनगर तथा गांधी कॉलोनी में संक्रमित महिलाएं हैं। बृहस्पतिवार को सामने गए ज्यादातर मामले नए हैं। बागोवाली, सरवट, गांधी कॉलोनी में इससे पहले कोई मामला सामने नहीं आया था। गांधी कॉलोनी निवासी वृद्ध की 30 जून को मौत हो चुकी है। वह ब्लड प्रेशर के मरीज थे। उनका जिला अस्पताल से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उनकी मौत के बाद जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों से लोगों में दहशत है। शहर के अधिकांश मोहल्लों में कोरोना के केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

एसबीआई का रिजनल ऑफिस बंद
मुजफ्फरनगर। भारतीय स्टेट बैंक के जानसठ रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के तीन अफसरों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य आफिस के ऊपरी हिस्से को दो दिनों के लिए बंद कर दिया। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि पूरे दफ्तर को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed