{"_id":"5f87473c8ebc3e9bf304197d","slug":"tempo-overturns-on-highway-teenager-dies-muzaffarnagar-news-mrt5061827156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टेंपो पलटा, किशोर की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टेंपो पलटा, किशोर की मौत, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर टेंपो पलटा, किशोर की मौत
मुजफ्फरनगर/छपार। हाईवे पर रामपुर तिराहे के निकट साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में एक किशोर गगन की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। उधर, छपार के देवबंद-बरला मार्ग पर भी हादसे में दंपती व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
रामपुर तिराहा निवासी मुकेश टेंपो चालक है। बुधवार सुबह वह बेटे गगन (13) के साथ टेंपो में छपार के लिए सवारी ले जा रहा था। हाईवे पर रामपुर तिराहे के निकट ही अचानक एक साइकिल सवार टेंपो के आगे आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में मुकेश टेंपो से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते टेंपो बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में मुकेश व उसके बेटे गगन समेत कई अन्य मुसाफिर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां गगन को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, देवबंद-बरला मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छपरा निवासी कंवल सिंह, उसकी पत्नी कुलतेश व बेटा अनित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को हिरासत में लेते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां कुलतेश की हालत नाजुक बताई जा रही है।