फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature reached above 20 degrees after 29 days

Muzaffarnagar News: 29 दिन बाद 20 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

Sat, 27 Jan 2024 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached above 20 degrees after 29 days
- न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सर्दी, शीतलहर और कोहरे से जूझ रहे जिले में 29 दिन बाद अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.2 डिग्री रहा।


जनपद की जनता बीते एक माह से शीतलहर की चपेट में है। 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे ही रहा है। कई बार यह दस डिग्री के आसपास तक पहुंच गया। 29 दिन बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री पर पहुंचा। दिन में सूरज के निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। सूरज की धूप से लोग आनंदित हुए तो तेज हवा ने लोगों को झकझोरे रखा। हवा के कारण मौसम में सर्दी निरंतर बनी रही। शाम ढलते ही सर्दी अधिक बढ़ गई। रात का तापमान अभी भी पांच डिग्री के निकट ही चल रहा है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दस बजे तक कोहरा छट गया और सूरज निकला। मौसम में आद्र्रता 100 प्रतिशत रही। दिन में सूरज निकलने से जीवन का संचार बढ़ा है। लोग अपने कार्यों के लिए निकलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed