{"_id":"5e24a3bb8ebc3e4b0a7f39dc","slug":"temperature-drop-due-to-icy-wind-muzaffarnagar-news-mrt4647256163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवा से जनजीवन ठहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवा से जनजीवन ठहरा
विज्ञापन
शीतलहर व सर्दी में ऊनी कपडों में शिव चौक से गुजरती महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बर्फीली हवा से तापमान में गिरावट, कांपे लोग
मुजफ्फरनगर। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। रविवार को भी तापमान में गिरावट जारी रही। बर्फीली हवा के चलते लोग कांप उठे, जबकि सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया।
शीतलहर और कोहरे के कारण मौसम बेहद सर्द बना हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश से ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.9 तथा न्यूनतम 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह घने कोहरे के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। चालकों को वाहन चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन एवं बस यातायात प्रभावित रहा। इलाहाबाद से आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब चार घंटे लेट रही। अंबाला-दिल्ली पैसेंजर डेढ़ घंटा देरी से मुजफ्फरनगर पहुंची। निजामुद्दीन-अंबाला एक्सप्रेस आधा घंटा, ऋषिकेश पैसेंजर 50 मिनट, नई दिल्ली-अंबाला 27 मिनट लेट आई। घने कोहरे के कारण विजिलिटी काफी कम थी। थोड़ी दूर पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। दोपहर तक कोहरे का असर बना रहा। दिनभर शीतलहर से लोग कंपकपाते रहे। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। शाम को ठंड में और ज्यादा इजाफा हो गया। गलन वाली सर्दी से लोग परेशान रहे।
मौसम में नमी कर रही बारिश की ओर इशारा
तापमान कम होने के साथ ही मौसम में नमी बढ़ी हुई है। रविवार को नमी का स्तर 100 प्रतिशत रहा। इससे बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बीते दिनों हुई बारिश की वजह से जनजीवन काफी प्रभावित रहा था। एक बार फिर यदि बारिश हुई तो ठंड में इजाफा होने के साथ ही जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
आज खुलेंगे स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद आज स्कूल खुलेंगे। कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं का शनिवार तक अवकाश था। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बाद सोमवार को स्कूल खुलेंगे। हालांकि ठंड का स्तर अभी कम नहीं हुआ है, लेकिन एक माह से ज्यादा की छुट्टी हो जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।