{"_id":"6349b1cf2d888b174100e2fb","slug":"tell-the-measures-to-prevent-the-infection-of-lumpy-disease-muzaffarnagar-news-mrt6096195165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में पशुओं की जांच कर रक्त के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में पशुओं की जांच कर रक्त के नमूने लिए
विज्ञापन
बुढ़ाना। बिराल गांव में आयोजित निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में मेरठ से आए पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने ग्रामीणों के पशुओं की जांच की। पशुओं के रक्त के नमूने लिए। इस मौके पर पशु विशेषज्ञों की टीम ने पशु पालकों को गौवंशीय पशुओं में फैली लंपी बीमारी के संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। शिविर में 240 पशुओं का उपचार किया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौधोगिक विश्वविद्यालय मेरठ के पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव बिराल पहुंची। देश में गौवंशीय पशुओं में फैली लंपी बीमारी के संक्रमण को लेकर निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पशु चिकित्सकों ने बताया कि कई राज्यों में इस बीमारी से अब तक करीब एक लाख पशुओं की मौत हो चुकी है। संयुक्त निदेशक/मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कृषि विवि मेरठ से पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम यहां पहुंची है। इस टीम ने गांव में भ्रमण कर पशुपालकों को बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूक किया।
इफ्को प्रायोजित एंबुलेंस सेवा के पथ प्रदर्शक डॉ राजबीर सिंह ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से पशु पालकों को लाभ हो रहा है। अन्य जिलों के पशुपालक भी पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम की मांग कर रहे हैं। परियोजना के प्रभारी डॉ अमित वर्मा ने बताया कि भ्रमण के दौरान 71 किसानों के कुल 244 पशुओं का उपचार किया गया। जिसमें गाय, भैंस, कुत्ते इत्यादि शामिल रहे। पशु चिकित्सकों की टीम ने बीमार पशुओं के रक्त के नमूने लिए। पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार हेतु किसानों को विटामिन और खनिज मिश्रण, कृमि नाशक, दर्द निवारक, घाव पर लगाने वाले स्प्रे तथा किलनी नाशक दवाएं इत्यादि नि:शुल्क वितरित की गईं। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम में डॉ अमित वर्मा, डॉ अरबिंद सिंह, डॉ प्रेम सागर मौर्या, डॉ अजीत कुमार सिंह, डॉ आशुतोष त्रिपाठी, डॉ रमाकांत तथा डॉ अफरोज आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ मंसाराम गौतम, डॉ जितेंद्र वर्मा एवं ग्राम प्रधान मन्नू ने इस टीम का सहयोग किया।