{"_id":"600f06408ebc3e32d344481f","slug":"tehsil-team-measured-the-land-muzaffarnagar-news-mrt522299074","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील की टीम ने जमीन की पैमाइश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील की टीम ने जमीन की पैमाइश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील की टीम ने जमीन की पैमाइश की
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री और मुजफ्फरनगर के जमींदार रहे लियाकत अली खां के परिवार के नाम दर्ज निष्क्रांत जमीन पर कब्जे की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। सोमवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कमला और भावना फार्म की जमीन की पैमाइश की। तहसीलदार जयेंद्र ने बताया कि तहसील ने जमीन पर कब्जे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। दो दिन के अंदर जमीन को पूरी तरह कब्जे में ले लिया जाएगा।
भोपा रोड की शहर के अंदर की ग्राम यूसुफपुर महाल रूस्तम अली खां की सैकड़ों बीघा जमीन को लेकर उपजिलाधिकारी दीपक कुमार की कोर्ट ने जमीन को राज्य सरकार में दर्ज करने का निर्णय दिया था। उन सबकी जमीन निष्क्रांत संपत्ति घोषित हो गई थी। बावजूद इसके महाल रुस्तम अली खां के खेवट नंबर 4/1 में लाला रघुराज स्वरूप के नाम से प्रविष्टि हो गई थी। प्रविष्टि शिकमी काश्तकार के रूप में दर्ज थी। कुछ भूमि पर 1360 फसली से पूर्व ही लाला रघुराज स्वरूप ने अवैध तरीके से संक्रमणीय अधिकार अर्जित कर लिए थे। सोमवार को तहसीलदार जयेंद्र के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम भावना और कमला फार्म पर पहुंची। यहां पर जमीन की पैमाइश की गई।
भाजपा नेता को बनाया ढाल
मुजफ्फरनगर। एसडीएम न्यायालय का निर्णय आने के बाद कमला और भावना फार्म को सुरक्षित रखने के लिए कब्जाधारियों ने एक भाजपा नेता को ढाल बनाया है। इस भाजपा नेता ने पैमाइश के दौरान तहसीलकर्मियों से कहा कि उसने दिसंबर तक की शादियों की बुकिंग कर रखी है और बैंक्वेट हॉल उसी ने किराये पर ले रखा है। तहसीलदार जयेंद्र ने भाजपा नेता को स्पष्ट कहा कि अब यह जमीन राज्य सरकार की है। यहां शादी की बुकिंग न करें।