फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenagers will get vaccine against corona at 15 centers

15 केंद्रों पर किशोरों का लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

Mon, 03 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teenagers will get vaccine against corona at 15 centers
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में सोमवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 15 केंद्र बनाए हैं। स्कूलों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण के लिए टीमें गठित कर दी गई है। पहले दिन शहर के प्रमुख स्कूलों में किशोरों को टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पंजीकरण करेगी। किशोर और किशोरियों के लिए व्यवस्था कर दी गई है। जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है, वह भी अपने क्षेत्र के केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकता है।
विज्ञापन

आज किशोरों का यहां होगा टीकाकरण
जिला महिला चिकित्सालय 300
जैन कन्या इंटर कॉलेज प्रेमपुरी 300
नवाब अजमत गल्र्स इंटर कॉलेज 300
भागवंती गल्र्स इंटर कॉलेज 300
ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी 300
जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी 300
सीएचसी मखियाली 300
पीएचसी मोरना 300
सीएचसी जानसठ 300
सीएचसी बुढ़ाना 300
सीएचसी शाहपुर 300
सीएचसी चरथावल 300
सीएचसी खतौली 300
पीएचसी बघरा 300
पीएचसी पुरकाजी 300
जिले में कुल बनाए गए 132 केंद्र
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि कुल 132 केंद्र बनाए गए हैं। 117 केंद्रों पर 18 साल से अधिक की उम्र के लोगों को प्रथम और दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तीन बजे से यहां होगा टीकाकरण
जिला पुरुष चिकित्सालय में शाम तीन से रात दस बजे तक 18 साल से अधिक के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed