{"_id":"588b9fb84f1c1ba333cf720a","slug":"teenager-killed-in-nsirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
मृत किशोर का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना में देर रात मकान से बाहर निकले किशोर की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर का रहने वाला मोनू (17) पुत्र सोमदत्त बुधवार को रात में दूसरी मंजिल पर सो रहा था। देर रात के समय मोनू किसी काम के लिए मकान से बाहर आया। उस समय तेज बारिश हो रही थी। इसी बीच बिजली गिरने से मोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को सुबह घटना की सूचना मोनू के परिजनों ने प्रशासन को देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार रतन वर्मा इंस्पेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ नसीरपुर पहुंचे। तहसीलदार ने परिजनों को बताया कि प्राकृतिक आपदा में शासन से मिलने वाली राशि उन्हें दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे अपनी रिपोर्ट आज ही जिलाधिकारी को भेज देंगे। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने शव का पंचनामा भरने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में शोक छाया है। दूसरी घटना में कस्बे के सठेड़ी रोड पर काली के मंदिर में भी बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के बिजली के सभी उपकरण आदि फुंक गए।