फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager kidnapped for three months found in Ludhiana

तीन माह से अगवा किशोरी लुधियाना से बरामद

Sun, 25 Jul 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped for three months found in Ludhiana
तीन माह से अगवा किशोरी लुधियाना में मिली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव से तीन माह पूर्व अगवा किशोरी को पुलिस ने रविवार सुबह लुधियाना से बरामद कर लिया। किशोरी अपने प्रेमी संग शादी कर उसके घर पर ही रह रही थी। थाने में किशोरी पति संग रहने की जिद पर अड़ी, लेकिन नाबालिग होने के नाते शादी को मान्यता न होने के चलते पुलिस कार्रवाई को लेकर पशोपेश में है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी अप्रैल माह में संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने हरसंभव तलाश के बावजूद किशोरी का सुराग न लगने पर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन माह से लगातार तलाश के बावजूद किशोरी का सुराग नहीं लग पाया था। तीन दिन पूर्व अचानक किशोरी के लुधियाना के एक गांव में रहने की जानकारी परिजनों को मिली, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। इस पर शनिवार रात इंस्पेक्टर ने उसकी बरामदगी के लिए एक टीम को लुधियाना भेज दिया, जहां से टीम किशोरी को बरामद करने के साथ ही उसके प्रेमी को भी हिरासत में लेकर लौट आई। थाने लाए जाने पर किशोरी ने अपने प्रेमी संग ही शादी कर लेने की जानकारी देते हुए उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस पर उसके परिजनों को थाने बुलाया गया, लेकिन किशोरी उनसे बात करने के लिए राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed